vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

PM kisan 21th Kist Release: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हुई जारी, समय से पहले किसानों को मिले ₹2000

PM kisan 21th Kist Release
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

PM kisan 21th Kist Release: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज जारी की गई, समय से पहले किसानों को मिले ₹2000

PM kisan 21th Kist Release

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के ₹2000 आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के करीब 27 लाख किसानों के खाते में जारी किए गए, करीब 540 करोड रुपए की राशि किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई यह पैसा किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से समय से पहले जारी किया गया है।

समय से पहले आई 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर ही ₹2000 की आर्थिक राशि का भुगतान किया जाता है। लेकिन इस बार किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के किसानों को समय से पहले ही ₹2000 की 21वीं किस्त का भुगतान किया है।

प्राकृतिक आपदा बाढ़ इत्यादि के कारण पंजाब, हिमाचल एवं उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने एवं उन्हें आर्थिक मदद तुरंत पहुंचने के उद्देश्य से सरकार ने सम्मान निधि का पैसा किसानों को समय से पहले भेजने का निर्णय लिया है। 540 करोड रुपए की राशि इन तीनों राज्य के करीब 27 लाख किसानों के खाते में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिल्ली से सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई है।

अन्य राज्यों में कब आएगी 21वीं किस्त

पंजाब हिमाचल और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों के किसानों को भी 21वीं किस्त का इंतजार है। केंद्र सरकार बाकी सभी राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा 4 महीने का समय पूरा होने पर ही प्रदान करेगी। आपको बता दे पिछली किस्त 2 अगस्त 2025 को ही किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

2 अगस्त को आएगी थी 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश भर के किसानों के खाते में भेजी थी। सरकार ने 20,000 करोड़ से अधिक रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से देश भर के 11 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी थी। उसके बाद से ही किसान इस योजना की  21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे।

कब आएगी 21वी किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त पंजाब हिमाचल और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जारी हो सकती है। क्योंकि अगस्त के बाद नवंबर और दिसंबर में ही इस योजना के तहत 21वीं किस्त के लिए चार महीने का समय पूरा माना जाएगा।

Important Link

Also Read: PM Kisan Yojana New Update: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 21वीं किस्त, केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया ऐलान

PM kisan 21th Kist Release: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हुई जारी, समय से पहले किसानों को मिले ₹2000

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top