MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: हाल ही में मध्य प्रदेश राजपत्र (11 नवंबर 2025) के माध्यम से इस भर्ती के लिए पूरी सेवा भर्ती नियमावली जारी कर दी गई है।जो भी अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण और सुनहरा अवसर है।मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 में कौन से पद आयेंगे, योग्यता, चयन प्रक्रिया सारी जानकारी देखें।
MP Gram Panchayat Sachiv
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 भर्ती का नाम
मध्य प्रदेश पंचायत सेवा ग्राम पंचायत सचिव भर्ती नियम 2025 यह नियम मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के अधीन स्थापित ग्राम पंचायतों के सचिव पदों पर लागू होंगे।
महत्वपूर्ण बिंदु
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती वर्ष | 2025–26 |
| विभाग | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल |
| कुल पद | 23011 |
| राजपत्र जारी तिथि | 11 नवंबर 2025 |
| भर्ती का स्तर | जिला स्तर पर |
| परीक्षा आयोजन संस्था | MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल / व्यापम) |
पदों की संख्या
प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या के बराबर सचिवों के पद रहेंगे।
राज्य सरकार आवश्यकता अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकेगी।
| जिला | सचिव पदों की संख्या |
|---|---|
| आगर मालवा | 236 |
| अलीराजपुर | 288 |
| अन्य जिले | ग्राम पंचायतों की संख्या के अनुसार |
कुल अनुमानित पदों की संख्या: लगभग 23011 ग्राम पंचायत सचिव
वेतनमान (Salary Structure)
| स्तर | अनुभव | वेतनमान |
|---|---|---|
| लेवल 1 | प्रारंभिक नियुक्ति | ₹10,000 प्रतिमाह निश्चित वेतन |
| लेवल 2 | 2 वर्ष की सेवा के बाद | ₹19,500 – ₹62,000 (सातवां वेतनमान) |
| लेवल 3 | 10 वर्ष की सेवा के बाद | ₹23,500 – ₹80,500 (सातवां वेतनमान) |
पात्रता (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता:
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री। - कंप्यूटर दक्षता:
अभ्यर्थी के पास CPCT प्रमाणपत्र (हिंदी टंकण सहित) होना आवश्यक है। - निवास:
अभ्यर्थी मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। - आयु सीमा (1 जनवरी के अनुसार):
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 35 वर्ष
(सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट)
ग्राम रोजगार सहायकों के लिए विशेष प्रावधान
- कुल रिक्त पदों का 50% कोटा पात्र ग्राम रोजगार सहायकों के लिए आरक्षित रहेगा।
- जो ग्राम रोजगार सहायक 5 वर्ष की सेवा सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं, वे पात्र होंगे।
- यदि किसी श्रेणी में पात्र रोजगार सहायक उपलब्ध नहीं हैं, तो वह रिक्ति सीधी भर्ती से भरी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया (Selection Process)
- रिक्त पदों की जानकारी:
जिला पंचायतें हर भर्ती वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में अपने जिले के रिक्त पदों की सूचना 10 जनवरी तक संचालक को भेजेंगी। - मांग पत्र प्रेषण:
संचालक सभी जिलों की जानकारी संकलित कर 15 जनवरी तक MPESB (व्यापम) को भेजेगा। - परीक्षा आयोजन:
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) आयोजित की जाएगी। - मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची:
पात्र अभ्यर्थियों की जिलावार व श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार की जाएगी तथा कुल पदों की संख्या के 15% तक प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी।
टाई ब्रेकिंग नियम
यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हैं, तो –
- आयु अधिक होने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि आयु भी समान हो, तो CPCT में अधिक अंक प्राप्त करने वाले को वरीयता दी जाएगी।
प्रशिक्षण एवं अनुशासन
- चयनित अभ्यर्थियों को उन्मुखीकरण व आधार प्रशिक्षण (Orientation & Basic Training) अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।
- सेवा अवधि में अनुशासन, अवकाश, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन आदि का प्रावधान भी नियमावली में निर्धारित किया गया है।
- सचिव की अधिवार्षिकी आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti सिलेबस (संभावित परीक्षा पाठ्यक्रम)
- सामान्य ज्ञान (मध्य प्रदेश एवं भारत)
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित प्रश्न
- बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
- रीजनिंग व गणित (Reasoning & Math)
- MP GK व करेंट अफेयर्स
यह सिलेबस ग्रुप-4 परीक्षा पैटर्न से मिलता-जुलता हो सकता है।
नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथि
- भर्ती का मांग पत्र 15 जनवरी 2026 तक ESB को भेजा जाएगा।
- इसके बाद इस भर्ती का नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथि 2026 में जारी होने की संभावना है।
- संभव है कि इसका उल्लेख ESB Exam Calendar 2026 में भी किया जाए।
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025-26 के लिए अब राजपत्र जारी हो चुका है।यह भर्ती 2026 में MPESB द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।योग्यता स्नातक और CPCT हिंदी टंकण अनिवार्य है।इस भर्ती से मध्य प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में प्रवेश का सुनहरा अवसर मिलेगा।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







