MP ICAR CIAE Bhopal Recruitment 2026 ,मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (ICAR-CIAE) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत Young Professional-I, Young Professional-II और Senior Research Fellow के पदों पर नई भर्ती निकली है,इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए कहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि निर्धारित तिथि पर सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में जाके इंटरव्यू देना है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर संस्थान तक खुद जाना होगा।
ICAR-CIAE Bhopal Recruitment 2026
मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भर्ती
MP ICAR CIAE Bhopal Recruitment 2026
Table of Contents
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- Advertisement Date: 12/11/2026
- Interview Dates: 26, 27, 30 नवंबर तथा 01, 02, 07, 08, 09, 10, 11, 14, 15 और 16 दिसंबर 2026
- Interview Time: सुबह 10:00 बजे
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए पद के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है।
- Young Professional-I एवं II: अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
- Senior Research Fellow: न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष रखी गई है।
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई हैं, जिनका जानकारी इस प्रकार है:
- Young Professional-I: उम्मीदवार के पास B.Com, BBA या BBS की डिग्री के साथ न्यूनतम 60% अंक और संबंधित क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- Young Professional-I: कॉमर्स विषय में स्नातक डिग्री के साथ 60% अंक एवं संबंधित कार्यक्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
- Senior Research Fellow: Farm Machinery and Power विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- Young Professional-II: Farm Machinery and Power Engineering में पोस्ट ग्रेजुएशन अथवा Agricultural Engineering में ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
- Young Professional: Agricultural Engineering, Mechanical Engineering या Electronics Communication Engineering में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- Young Professional: Computer Application, Information Technology, Computer Science, Artificial Intelligence, Operating Systems, Software Engineering या Computer Graphics में 60% अंकों के साथ स्नातक और संबंधित क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा इन विषयों में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
- Young Professional-I: Agricultural Engineering में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है।
- Young Professional-II: Electronics, Instrumentation, Electrical, Computer Science Engineering या Mechatronics में न्यूनतम 65% अंकों के साथ BE की डिग्री होनी चाहिए।
- Young Professional-I: Electronics, Instrumentation, Electrical, Computer Science Engineering या Mechatronics में 65% अंकों के साथ BE होना जरूरी है।
- Senior Research Fellow: Farm Machinery and Power में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक है।
- Young Professional: Farm Machinery and Power विषय में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- Young Professional-I: Library and Information Science में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- सभी अभ्यर्थी निःशुल्क इंटरव्यू दे सकते है।
भर्ती का विवरण (Details of Recruitment)
ICAR-CIAE Bhopal Recruitment 2026 – Walk In Interview
| पद का नाम | संख्या | इंटरव्यू समय |
| Young Professional-I | 01 | 26/11/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-I | 01 | 27/11/2026 – 10:00 AM |
| Senior Research Fellow | 01 | 30/11/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-II | 01 | 01/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-I | 01 | 02/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-II | 01 | 07/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-I | 01 | 08/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-II | 01 | 09/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-I | 01 | 10/12/2026 – 10:00 AM |
| Senior Research Fellow | 02 | 11/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-II | 02 | 14/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-I | 01 | 15/12/2026 – 10:00 AM |
| Young Professional-I | 01 | 16/12/2026 – 10:00 AM |
| कुल पद | 14 | — |
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)
ICAR-CIAE भोपाल की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन नीचे दिए गए स्टेप के अनुसार होगा
- सबसे पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित पद का चयन करें।
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर तैयार रखें।
- आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी का सेट बनाएं।
- इंटरव्यू के दिन भरा हुआ आवेदन फॉर्म, दस्तावेजों की प्रतियां और सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर संस्थान पहुंचें।
- निर्धारित समय पर उपस्थित होकर वॉक-इन इंटरव्यू में दे और चयन लें
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन Walk In Interview के आधार पर किया जाएगा।
इंटरव्यू का पता:
ICAR – Central Institute of Agricultural Engineering, Nabi Bagh, Berasia Road, Bhopal, Madhya Pradesh – 462038.
महत्वपूर्ण सूचना: इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का TA/DA (यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता) प्रदान नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- Official Notification Download Link- CLICK HERE
- Official Website Link- CLICK HERE

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles






