MP Anganwadi Bharti 2025: मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निकाली गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस भर्ती के अंतर्गत अब विभाग ने अंतिम मेरिट लिस्ट को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है।
MP Anganwadi Bharti 2025
मध्य प्रदेश में 10,000 से अधिक पदों पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए भर्ती निकाली गई थी। यह भर्ती मेरिट बेस पर आयोजित की गई है। यानी कि महिलाओं को प्रतिशत और पॉइंट सिस्टम के आधार पर चयन किया जाएगा। जिसके सबसे ज्यादा पॉइंट बनेंगे उसे महिलाओं को पहले रैंक दी जाएगी और इस महिला का चयन किया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती के अंतर्गत पूरे राज्य से करीब 3 लाख से अधिक आवेदन फार्म जमा किए गए थे जिनमें से लाखों फॉर्म गलत डॉक्यूमेंट और गलत जानकारी के कारण रिजेक्ट कर दिए गए शेष नामो की सूची अधिकारी पोर्टल पर जारी कर दी गई है।
नियुक्ति कब होगी?
जिन महिलाओं का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर आ गया है। उन महिलाओं को नियुक्ति का इंतजार है दरअसल परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा चयनित महिला का सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए महिला को अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय जाना होगा जहां पर परियोजना अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास के अधिकारी मिलकर आपके डॉक्यूमेंट का सत्यापन करेंगे इसके बाद आपको नियुक्ति पत्र उपलब्ध कर दिया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन से दस्तावेज लगेंगे?
दस्तावेज सत्यापन के समय आपके पास यह सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- कक्षा 10वीं की अंकसूची।
- कक्षा 12वीं की अंक सूची
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो )
- जाति प्रमाण पत्र
Important Link
- Official Website: Click Here
- Merit List: Click Here

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







