MP Board 5th 8th Admit Card 2025: दोस्तों, मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए एक बहुत ही ज़रूरी खबर है! MP Board ने 2025 की परीक्षा के लिए MP Board 5th 8th Admit Card जारी कर दिया है!
अब आप सभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा केंद्र और रोल नंबर जैसी ज़रूरी जानकारी देख सकते हैं। तो दोस्तों, बिना किसी देरी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
MP Board 5th 8th Exam Exam Date
दोस्तों, MP Board ने कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी थी। 2025 में ये परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
MP Board 5th 8th Time Table 2025
यहां हम आपको MP Board Class 5th और 8th के टाइम टेबल की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपको अपनी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो:
MP Board Class 5th Time Table 2025
तारीख | विषय |
24 फरवरी 2025 | 1st Language: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
25 फरवरी 2025 | गणित या संगीत (दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) |
27 फरवरी 2025 | Other Language: हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |
28 फरवरी 2025 | पर्यावरण अध्ययन (EVS) |
1 मार्च 2025 | 2st Language: अंग्रेजी, हिंदी |
MP Board Class 8th Time Table 2025
तारीख | विषय |
24 फरवरी 2025 | 1st Language: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
25 फरवरी 2025 | गणित या संगीत (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) |
28 फरवरी 2025 | विज्ञान |
1 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान |
4 मार्च 2025 | 2st Language: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
5 मार्च 2025 | 3st Language: संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, या चित्रकला (बधिर और गूंगे छात्रों के लिए) |
MP Board 5th 8th Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
दोस्तों, MP Board Class 5th 8th Admit Card 2025 डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करें:
- सबसे पहले MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rskmp.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर MP Board 5th 8th Admit Card 2025 सेक्शन ढूंढें।
- “Provisonal Admit Card” लिंक पर क्लिक करें या सीधे इस लिंक पर जाएं: https://www.rskmp.in/BoardExam/Report/AdmitCardProvisional.aspx
- लॉगिन डिटेल्स (User ID और Password) डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
MP Board 5th 8th Admit Card 2025: Direct Link
आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स का इस्तेमाल करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- MPBSE/RSKMP Class 5th 8th Roll no. Card 2025 Link: https://www.rskmp.in/BoardExam/Report/AdmitCardProvisional.aspx
ध्यान दें: अगर आप ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने स्कूल से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Admit Card 2025: ज़रूरी बातें
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
- अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो तुरंत अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करें।
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, स्कूल आईडी) भी ज़रूर लेकर जाएं।
तो दोस्तों, ये थी MP Board 5th 8th Admit Card 2025 से जुड़ी ज़रूरी जानकारी। हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
Also Read:- MP Board Admit Card 2025: एमपी बोर्ड 10वी और 12वी का एडमिट कार्ड जारी तुरंत यहाँ से करें डाउनलोड
क्लास 8th एडमिट कार्ड 2025 एमपी बोर्ड
255320317188
Aathvin
Aathvin