राजस्थान सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती 2026 का अपडेट आ चुका है। Rajasthan Civil Defense Volunteer Recruitment 2026 यह एक नई और जबरजस्त भर्ती है।नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू हो चुकी है। कोटा जिले में सिविल डिफेंस भर्ती के फॉर्म शुरू कर दिए गए हैं। महिला और पुरुष दोनों इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना परीक्षा सीधी भर्ती होगी।
Rajasthan Civil Defense Volunteer Recruitment 2026
Table of Contents
Rajasthan Civil Defense Volunteer Bharti 2026
कनवास उपखंड क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उपखंड अधिकारी और उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय कनवास ने नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक सिविल डिफेंस वालंटियर्स के लिए नए नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
निदेशालय नागरिक सुरक्षा राजस्थान ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कोटा जिले में 300 नए स्वयंसेवकों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Rajasthan Civil Defense Volunteer Recruitment 2026 कुल पद
- 300 पद
आवेदन शुरू
उपखंड प्रशासन के अनुसार इच्छुक पुरुष और महिला अभ्यार्थी 17 मई 2026 से आवेदन जमा कर सकते हैं।
Last Date
17 मई 2026 से आगामी 15 दिनों के भीतर आवेदन जमा करने होंगे। 31 मई 2026 इसकी अंतिम तिथि रहेगी।
फॉर्म कहां जमा होगा
कार्यालय उपखंड अधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट कनवास जिला कोटा में आवेदन जमा होंगे। इसी एसडीएम ऑफिस में फॉर्म मिलेगा और यहीं पर फॉर्म जमा करवाना होगा।
कौन आवेदन कर सकता है
- आवेदक कनवास उपखंड क्षेत्र का स्थानीय निवासी होना चाहिए
- अभ्यार्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
- सक्रिय और शिक्षित होना चाहिए
- चरित्र स्वस्थ होना चाहिए
- कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए
किनको प्राथमिकता मिलेगी
- गोताखोर
- तैराकी करने वाले
- भूतपूर्व सैनिक
- चालक
- एनसीसी वाले
- स्काउट वाले
- फायर ब्रिगेड कोर्स वाले
- आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग वाले
- डिप्लोमा प्राप्त अभ्यार्थी
- नर्सिंग वाले
- आईटीआई वाले
- टेक्नीशियन
- समाजसेवी
भर्ती किस लिए की जा रही है
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भर्ती का उद्देश्य आपदा और संकट की घड़ी में नागरिकों की सुरक्षा करना है। इसमें जनता की मदद और बचाव कार्य करवाए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
आवेदन प्राप्त होने के बाद दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद अभ्यार्थियों की सूची जिला कलेक्टर नागरिक सुरक्षा कार्यालय कोटा भेजी जाएगी।
फिर चयन सूची जारी होगी और अभ्यार्थियों का फिजिकल करवाया जाएगा। फिटनेस जांच के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
ट्रेनिंग
चयनित स्वयंसेवकों को 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग में शामिल होगा:
- आपदा प्रबंधन
- आग बुझाने की तकनीकी
- प्राथमिक उपचार
- सीपीआर देना
- कृत्रिम शसन
- आपातकालीन बचाव कार्य
प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभाग की तरफ से भोजन और चाय नाश्ते की व्यवस्था भी की जाएगी।
First Aid Certificate वालों के लिए मौका
जिन अभ्यार्थियों के पास फर्स्ट एड सर्टिफिकेट है वह भी आवेदन कर सकते हैं। प्राथमिक उपचार और सीपीआर की जानकारी रखने वाले अभ्यार्थियों को मदद कार्यों में लगाया जा सकता है।
फॉर्म में क्या भरना होगा
सिविल डिफेंस फॉर्म में:
- फोटो
- साइन
- नाम
- पिता का नाम
- जिला
- विशेष योग्यता
भरनी होगी।
विशेष योग्यता में:
- चालक
- गोताखोर
- तैराक
- भूतपूर्व सैनिक
- एनसीसी
- स्काउट
- आईटीआई
- अग्निशमन
जैसी योग्यता पर टिक लगाना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
सिविल डिफेंस की भर्ती जिले के हिसाब से आती है। जिस जिले का नोटिफिकेशन आता है उसी जिले के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। कोटा जिले के फॉर्म शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार एसडीएम ऑफिस कनवास में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







