vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

Rajasthan Civil Defence Volunteer Bharti 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती, फॉर्म शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

राजस्थान सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती 2026 का अपडेट जारी हो चुका है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू कर दी गई है। कोटा जिले के कनवास उपखंड में Civil Defence Volunteers के लिए आवेदन मांगे गए हैं। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना परीक्षा सीधी भर्ती होगी।

Rajasthan Civil Defence Volunteer Bharti 2026

Rajasthan Civil Defence Vacancy 2026 Total Posts

निदेशालय नागरिक सुरक्षा राजस्थान ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कोटा जिले में 300 नए स्वयंसेवकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है।

  • कुल पद: 300
  • भर्ती प्रकार: बिना परीक्षा सीधी भर्ती
  • जिला: कोटा
  • क्षेत्र: कनवास उपखंड

आवेदन की तारीख और Last Date

इच्छुक अभ्यर्थी 17 मई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 रखी गई है।

  • फॉर्म शुरू: 17 मई 2026
  • Last Date: 31 मई 2026

फॉर्म कहां जमा होगा?

फॉर्म कार्यालय उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कनवास जिला कोटा में जमा होगा। वहीं से आवेदन फॉर्म भी प्राप्त किया जा सकता है।

कौन आवेदन कर सकता है?

आवेदक:

  • कनवास उपखंड क्षेत्र का स्थानीय निवासी होना चाहिए
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
  • सक्रिय और शिक्षित होना चाहिए
  • चरित्र अच्छा होना चाहिए
  • कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए

किन उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी?

इस भर्ती में ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो आपदा या बचाव कार्य में मदद कर सकें।

प्राथमिकता वाले अभ्यर्थी:

  • गोताखोर
  • तैराक
  • भूतपूर्व सैनिक
  • चालक / ड्राइवर
  • NCC
  • Scout
  • Fire Brigade Course
  • आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
  • ITI और तकनीशियन
  • Nursing
  • First Aid Certificate धारक

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

  • आवेदन जमा होंगे
  • दस्तावेज जांच होगी
  • सूची जिला कलेक्टर नागरिक सुरक्षा कार्यालय कोटा भेजी जाएगी
  • चयन सूची जारी होगी
  • फिजिकल और फिटनेस देखी जाएगी
  • अंतिम चयन किया जाएगा

ट्रेनिंग में क्या सिखाया जाएगा?

चयनित स्वयंसेवकों को 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग में शामिल:

  • आपदा प्रबंधन
  • आग बुझाने की तकनीकी
  • प्राथमिक उपचार
  • CPR
  • कृत्रिम श्वसन
  • आपातकालीन बचाव कार्य

प्रशिक्षण अवधि में भोजन और चाय नाश्ते की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की जाएगी।

First Aid Certificate वालों के लिए मौका

जिन उम्मीदवारों के पास First Aid Certificate है वे भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार प्राथमिक उपचार और CPR जैसी सेवाओं में मदद कर सकते हैं।

जरूरी बात

यह भर्ती जिले के हिसाब से आती है। केवल कोटा जिले के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। दूसरे जिले के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे।

निष्कर्ष

Rajasthan Civil Defence Volunteer Bharti 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो समाज सेवा और आपदा राहत कार्यों में रुचि रखते हैं। भर्ती बिना परीक्षा होगी और चयन के बाद ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते 31 मई 2026 तक आवेदन जमा कर दें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top