vacancyxyz

MPTET Varg 2 Result 2025: मध्यप्रदेश प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी Direct Link

MPTET Varg 2 Result 2025

MPTET Varg 2 Result 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 25 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 20 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई MPTET Varg 2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MPESB Teacher Vacancy 2025

मध्यप्रदेश के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 9882 पदों पर प्राथमिक एवं मिडिल शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन फार्म जमा किए गए थे। इस परीक्षा के लिए राज्य से 185065 उम्मीदवार ने आवेदन फार्म जमा किया था। जिसमें से 160360 उम्मीदवार ने यह परीक्षा दी थी। परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के अलग-अलग 11 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

20 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025 के मध्य इन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए की गई थी। इस भर्ती के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, खेल, संगीत और नृत्य जैसे विषयों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

MPTET Varg 2 Result 2025

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग ने 25 सितंबर को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, आवेदन क्रमांक के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाना होगा।

MPTET Varg 2 Result कैसे देखे?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आप यहां MPTET Varg 2 Result 2025 का चयन करें।
  • नए पेज में आपको अपना आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नए पेज में परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आखिर में दिए प्रिंट बटन पर क्लिक करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Important Link

Also Read: ESB Varg 2 Final Result 2025 Out:MPTET Varg 2 Chayan Pariksha 2025 Final Result Out , Merit List & Cut Off

Scroll to Top