vacancyxyz

MPESB Group 5 Notification 2026 Out: रूल बुक जारी, 291 पदों पर भर्ती

MPESB Group 5 Notification 2026

MPESB Group 5 Notification 2026:नमस्कार दोस्तों ईएसबी की वेबसाइट पर ग्रुप फाइव की रूल बुक जारी हो चुकी है। समूह पांच के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए लगभग 291 पद शामिल किए गए हैं। इसमें कई पद 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी हैं। आवेदन की तिथि 13 मार्च से 27 मार्च 2026 तक रखी गई है और परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

MPESB Group 5 Notification 2026

MPESB Group 5 Vacancy 2026

समूह पांच के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के कई पद शामिल किए गए हैं। इसमें डेंटल टेक्नशियन, लैब अटेंडेंट, ड्रेसर, डी सेक्शन हॉल अटेंडेंट, टेक्निशियन असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, कंपाउंडर, पट्टिबंधक जैसे पद शामिल हैं। कुल पदों की संख्या 291 बताई गई है।

MPESB Group 5 Application Date

आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी और 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा दिनांक 15 अप्रैल 2026 रखी गई है और परीक्षा दो शिफ्ट में होगी — पहली शिफ्ट 10 से 12 और दूसरी शिफ्ट 3 से 5 बजे तक।

MPESB Group 5 Age Limit

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। खुली प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु सीमा रखी गई है जबकि एसटी, एससी, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

MPESB Group 5 Qualification

कई पदों के लिए 10+2 यानी 12वीं पास योग्यता रखी गई है। लैब अटेंडेंट, ड्रेसर, डी सेक्शन हॉल अटेंडेंट जैसे पदों के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना चाहिए। वहीं कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा और पंजीयन भी आवश्यक है।

MPESB Group 5 Exam Pattern

ऑनलाइन परीक्षा पद्धति में 75 अंक संबंधित ट्रेड से पूछे जाएंगे और 25 अंक सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य अभिरुचि से होंगे।

MPESB Group 5 Negative Marking

वस्तुनिष्ठ प्रश्न का सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की माइनस मार्किंग होगी।

MPESB Group 5 Important Posts

  • डेंटल टेक्नशियन
  • लैब अटेंडेंट
  • ड्रेसर
  • डी सेक्शन हॉल अटेंडेंट
  • फार्मासिस्ट ग्रेड टू
  • स्टाफ नर्स
  • कंपाउंडर
  • आयुर्वेद कंपाउंडर – 125 पद
  • होम्योपैथी कंपाउंडर – 20 पद
  • यूनानी कंपाउंडर – 30 पद

यह मेडिकल से संबंधित भर्ती है और जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित योग्यता है उनके लिए अच्छा अवसर है।

MPESB Group 5 Notification 2026 महत्पूर्ण लिंक

नोटीफिकेशन डाउनलोडClick Here
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

MPESB Group 5 Notification 2026 Out: रूल बुक जारी, 291 पदों पर भर्ती

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top