यूनिट टोटल 22 बटालियन बनाई गई हैं, इसलिए वहां पर बैंड यूनिट की आवश्यकता स्वाभाविक रूप से है। MP Police Band Dal Bharti 2025 को लगभग 6 महीने पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। अब केवल इसका नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। एक सूत्र के मुताबिक यह खबर सामने आ रही है कि यह नोटिफिकेशन अगले 6 से 8 दिनों के भीतर देखने को मिल सकता है।
6 महीने पहले मिल चुकी है MP Police Band Dal Bharti 2025 मंजूरी
मध्य प्रदेश पुलिस बैंड दल भर्ती को मंजूरी मिले 6 महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था। जो स्टूडेंट MP Police Band Dal Bharti का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है और आने वाले 5 से 7 दिनों में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

भर्ती फिर से चर्चा में क्यों आई?
इस भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। दोस्तों, इस तरह का एक नोट लगभग 6 से 8 महीने पहले भी देखने को मिला था। अब वही खबर फिर से न्यूज़ पेपर में प्रकाशित हुई है। न्यूज़ पेपर में खबर आने का मतलब है कि यह भर्ती एक बार फिर से चर्चा में आ चुकी है।
न्यूज़ चैनलों के माध्यम से भी यह जानकारी सामने आई है कि MP Police Band Dal Bharti को लेकर विभागीय स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
932 पदों पर होगी भर्ती
पुलिस बैंड दल में कुल 932 पदों पर भर्ती की जाएगी। छह महीने पहले भी 932 पदों की बात की जा रही थी और अभी भी वही संख्या सामने आ रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि इन पदों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है।
MP Police Band Dal Vacancy 2025
प्रदेश में बैंड आरक्षक के 645 पद स्वीकृत किए गए हैं, वहीं बैंड मास्टर के 10 पद हैं। इस तरह विभिन्न श्रेणियों को मिलाकर कुल 932 पदों पर यह भर्ती आयोजित की जाएगी।
55 जिलों में 22 पुलिस बटालियन
प्रदेश के 55 जिलों में 22 पुलिस बटालियन के अंतर्गत बैंड यूनिट बनाई जाएंगी। इसके अलावा 300 प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की जाएगी। ये जवान पहले से चयनित हैं और इनका प्रशिक्षण लगभग तीन महीने पहले ही पूरा हो चुका है।
15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर पुलिस बैंड दल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
बैंड बजाने से मना करने पर हुआ था विवाद
दोस्तों, कुछ समय पहले बैंड की आवश्यकता होने पर अधिकारियों द्वारा आरक्षकों से बैंड बजाने के लिए कहा गया था। आरक्षकों ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि बैंड बजाना उनका कार्य नहीं है। इसके बाद रायसेन के 5, मंदसौर के 10, खंडवा के 4, हरदा के 3 और सीधी के 3 पुलिस कांस्टेबल सहित कुल 25 जवानों को निलंबित किया गया था।
बाद में इन सभी का निलंबन वापस ले लिया गया। यह खबर दैनिक भास्कर अखबार में भी प्रकाशित हुई थी। इसी वजह से बैंड दल की अलग यूनिट और अलग भर्ती की आवश्यकता महसूस की गई।
नोटिफिकेशन लगभग तैयार
एसएएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट हितेश चौधरी के अनुसार, पुलिस बैंड दल के 932 पदों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड यूनिट होगी।
एक सूत्र के अनुसार नोटिफिकेशन लगभग तैयार कर लिया गया है। कई बार प्रशासनिक कारणों से तैयार होने के बावजूद नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हो जाती है। लेकिन यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो अगले 6 से 8 दिनों में यह नोटिफिकेशन जारी होने की 90 प्रतिशत संभावना है।
निष्कर्ष
MP Police Band Dal Bharti 2025 के तहत 932 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा सकता है। यदि किसी प्रशासनिक प्रक्रिया में बाधा नहीं आई, तो बहुत जल्द स्टूडेंट्स को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







