MP Mahila Supervisor Bharti 2025: दोस्तो, अगर आप महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (Supervisor) के पद के लिए आवेदन करने से चूक गए थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! MPESB Bhopal (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल) ने MP Mahila Supervisor Vacancy 2025 के लिए स्पेशल ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोल दी है। यह मौका खासतौर पर उन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दिया गया है जो इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहती हैं।
यह स्पेशल एप्लीकेशन विंडो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, इंदौर बेंच के अंतरिम आदेश के चलते खोली गई है। यानी, जिन आवेदकों ने पहले आवेदन नहीं कर पाया था, वे अब 21 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं MP Mahila Supervisor Bharti 2025 पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप!
MP Mahila Supervisor Bharti 2025 New Update
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, इंदौर बेंच ने एक याचिका (2331/2025) पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत दी है। यह राहत सिर्फ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए है, जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहती हैं। इसके बाद MPESB Bhopal ने स्पेशल ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोलने का फैसला लिया।
MP Mahila Supervisor Bharti 2025 Eligibility
- यह आवेदन केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए है।
- जो सीमित सीधी भर्ती बैकलॉग (Code 01) और सीमित सीधी भर्ती (Code 03) के तहत आवेदन करना चाहती हैं।
MP Mahila Supervisor Bharti 2025 Important Date
- स्टार्ट डेट: 21 फरवरी 2025
- लास्ट डेट: 25 फरवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन: MP Online पोर्टल से किया जा सकता है।
आवेदन से पहले ध्यान देने वाली बातें
- आवेदन MP Online पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी 100% सही होनी चाहिए, गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
- अगर निर्धारित समय (25 फरवरी 2025) तक आवेदन नहीं किया तो परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।
- परीक्षा देने के बाद भी आपका रिजल्ट हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय तक With-Held रहेगा।
MP Mahila Supervisor Bharti 2025 Selection Process
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
परीक्षा देने के बाद क्या होगा?
- सभी याचिकाकर्ताओं की अभ्यर्थिता प्रोविजनल रहेगी।
- MP Mahila Supervisor Bharti 2025 परीक्षा का रिजल्ट हाई कोर्ट के अंतिम आदेश तक रोककर रखा जाएगा।
- अगर कोर्ट का फैसला उम्मीदवारों के पक्ष में आता है, तो आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
दोस्तो, अगर आप पहले MP Mahila Supervisor Bharti 2025 में आवेदन नहीं कर पाईं थीं, तो यह आपके लिए आखिरी मौका हो सकता है! खासकर उन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जो इस पद के लिए योग्य हैं। इसलिए समय बर्बाद किए बिना तुरंत आवेदन करें, क्योंकि यह विंडो केवल 5 दिनों (21 से 25 फरवरी 2025) के लिए ही खुली है। अगर यह जानकारी आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार के काम आ सकती है, तो उनके साथ शेयर जरूर करें! ऐसी ही लेटेस्ट जॉब अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें।
Important Links:-
- MPESB Official Website Link:- Click Here
- MP Mahila Supervisor Bharti 2025 Online Apply Link: Click Here