vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP High Court Vacancy 2025: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

MP High Court Vacancy 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

MP High Court Vacancy 2025: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग एवं इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही आवेदन फार्म भी जमा कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 23 सितंबर 2025 से हो चुकी है।

MP High Court Vacancy 2025 Post Details

एमपी हाई कोर्ट के अंतर्गत पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 14 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 11 पद पर्सनल असिस्टेंट के लिए एवं शेष 02 पद स्टेनोग्राफर के लिए आरक्षित है। अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित हैं जैसे की अनारक्षित UR उम्मीदवार के लिए पर्सनल असिस्टेंट के 03 और स्टेनोग्राफर के 01 पद है। पर्सनल असिस्टेंट के 01 अनुसूचित जाति के लिए 01 और अनुसूचित जनजाति के लिए 06 पद आरक्षित है।

MP High Court Vacancy 2025

MP High Court Vacancy 2025 Education Qualification

  • शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो दोनों ही पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है जो कि इस प्रकार हैं।
  • पर्सनल असिस्टेंट के पद पर आवेदन फार्म जमा करने वाले उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में 01 वर्ष का डिप्लोमा एवं इंग्लिश टाइपिंग (80 शब्द प्रति मिनट) होना चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन फार्म जमा करने वाले उम्मीदवार के पास स्नातक एवं अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास CPCT स्कोरकार्ड और कंप्यूटर में 01 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

MP High Court Vacancy 2025 Age limit

इन पदों पर आवेदन फार्म जमा करने वाली उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी और सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

MP High Court Vacancy 2025 Salary

दोनों ही पदों पर आवेदन फार्म जमा करने वाले उम्मीदवार का यदि चयन होता है तो उन्हें पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए ₹9300 से लेकर ₹34,800 तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित उम्मीदवार को ₹5200 से लेकर ₹20200 रुपए तक का वेतन मिलेगा।

MP High Court Vacancy 2025 Select Process

इन पदों पर आवेदन फार्म जमा करने वाले उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंग्लिश टाइपिंग के स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फार्म जमा करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने के 7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MP High Court Vacancy 2025 Application Process

  • आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा होंगे इसके लिए आपको मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • यहां आपको MP High Court Vacancy 2025 का आवेदन लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब यहां सबसे पहले आपको वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन से प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करने पर आपको आवेदन लिंक दिख जाएगा। इस पर क्लिक कर दीजिए।
  • आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा आवेदन फार्म में जो भी जानकारी मांगी जा रही है उसे अच्छे से भर दीजिए।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को भी स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अगले पेज में अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दीजिए।
  • शुल्क भुगतान हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दीजिए।
  • आवेदन फार्म जमा हो जाने पर आखिर में दिए गए प्रिंट बटन पर क्लिक करके जमा किए गए आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए।

Important Dates

Notification Date 22 September 2025
Online Application Start Date 23 September 2025
Online Application End Date 14 October 2025
Online Application Correction Start Date 17 October 2025
Online Application Correction End Date 20 October 2025

Important Link

Also Read: MP High Court Recruitment 2025 New: अब स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 13 पदों का आवेदन और नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश हाइकोर्ट भर्ती 2025 के लिए जारी हुआ, सैलरी ₹34,800

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top