vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP Guest Teacher Bharti 2025 New: मध्य प्रदेश के  आदर्श जनजातीय विद्यालय में निकली अतिथि शिक्षकों की सीधी भर्ती,  इंटरव्यू से मिलेगी टीचर की नौकरी!

MP Guest Teacher Bharti 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

MP Guest Teacher Bharti 2025 New: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में, पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित आदर्श जनजातीय विद्यालय (Model Tribal School) में अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) की भर्ती निकली है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई परीक्षा नहीं देनी है, सीधी भर्ती होगी सिर्फ एक इंटरव्यू के आधार पर।

इस भर्ती की पूरी जानकारी, जैसे कि कौन-कौन से पद हैं, क्या योग्यता चाहिए, उम्र कितनी होनी चाहिए, और आवेदन कैसे करना है, चलिए इस लेख में जानते है.

MP Guest Teacher Bharti 2025 Important Dates

  • Notification Release Date: 14 June 2025
  • Interview Date: 02 July 2025
  • Interview Time: सुबह 11:00 बजे
MP Guest Teacher Bharti 2025

MP Guest Teacher Bharti 2025  Education Qualification

1. माध्यमिक शिक्षक (TGT – जो 6ठी से 10वीं तक पढ़ाते हैं)

  • विषय: गणित (Maths) और अंग्रेजी (English)
  • कुल पद: 02
  • योग्यता:
    • आपके पास स्नातक की डिग्री (जैसे BA, BSc, BCom) होनी चाहिए।
    • साथ में B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) की डिग्री भी जरूरी है।
    • CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) का पेपर-2 पास होना चाहिए।

2. प्राथमिक शिक्षक (PRT – जो 1ली से 5वीं तक पढ़ाते हैं)

  • विषय: सभी विषय पढ़ाने होंगे।
  • कुल पद: 02
  • योग्यता:
    • आपने 12वीं कक्षा पास की हो।
    • इसके साथ D.Ed या D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) जैसा कोई कोर्स किया हो।
    • CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) का पेपर-1 पास होना चाहिए।

3. अन्य शिक्षक (Other Teachers)

  • पद:
    • खेल शिक्षक (Sports Teacher / PTI)
    • कला और शिल्प शिक्षक (Arts & Craft Teacher)
  • कुल पद: 02 से 04
  • योग्यता:
    • खेल शिक्षक के लिए: BP.Ed या MP.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
    • कला और शिल्प शिक्षक के लिए: आर्ट्स और क्राफ्ट में कोई डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

MP Guest Teacher Bharti 2025  Age Limit

  • न्यूनतम उम्र: 21 साल
  • अधिकतम उम्र: 50 साल

MP Model Tribal School Bharti 2025 Salary

यहाँ पर सैलरी केंद्रीय विद्यालय के नियमों के हिसाब से दी जाएगी। इसका मतलब है कि आपको एक सम्मानजनक वेतन मिलेगा जो अतिथि शिक्षकों के लिए सरकार द्वारा तय किया गया है।

MP Model Tribal School Vacancy Application Process

अब सबसे जरूरी बात, कि आपको आवेदन कैसे करना है। प्रक्रिया बहुत ही सीधी और सरल है। यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू” है।

“वॉक-इन-इंटरव्यू” का मतलब होता है कि आपको पहले से कोई ऑनलाइन फॉर्म या डाक से फॉर्म नहीं भेजना है। आपको सीधे इंटरव्यू की तारीख को, बताए गए पते पर अपने सभी Documents लेकर पहुँचना है।

  1. सबसे पहले अपने सभी जरूरी Documents एक फाइल में अच्छे से लगा लें। आपको क्या-क्या ले जाना है, उसकी लिस्ट नीचे दी है:
  2. बायोडाटा/रिज्यूमे (Bio-Data/Resume)
  3. ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स
  4. डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी: ऊपर बताए गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की एक-एक फोटोकॉपी का सेट बना लें और हर फोटोकॉपी पर नीचे की तरफ अपने हस्ताक्षर (Sign) कर दें। इसे “Self-Attested” करना कहते हैं।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. पहचान पत्र: आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई भी एक पहचान पत्र (ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों)।
    1. आपको नीचे दिए गए पते पर इंटरव्यू की तारीख यानी 02 जुलाई 2025 को सुबह 11:00 बजे से पहले पहुँचना है।

पता:
मॉडल ट्राइबल स्कूल, आई.जी.एन.टी.यू. (इग्नू), अमरकंटक, मध्य प्रदेश
(Model Tribal School, IGNTU, Amarkantak, MP)

  • वहाँ पहुँचने पर आपका रजिस्ट्रेशन होगा, आपके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएँगे और फिर आपका इंटरव्यू लिया जाएगा।

Important Links (जरूरी लिंक्स)

Also Read:- MP DRDO Bharti 2025: मध्यप्रदेश DRDO ग्वालियर में निकली भर्ती Junior Research Fellow के पदों पर करे आवेदन

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top