vacancyxyz

MP ESB Calendar 2026 Update : ग्राम पंचायत सचिव, वर्ग 1, पटवारी, छात्रावास अधीक्षक Notification जल्द जारी

MP ESB Calendar 2026 Update : ग्राम पंचायत सचिव, वर्ग 1, पटवारी, छात्रावास अधीक्षक Notification जल्द जारी

MP ESB Calendar 2026 को लेकर अब esb का अपना अलग ही गेम चलता है। आपने अभी देखा होगा कि सहायक उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षक,एएसआई और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर की वैकेंसी का नोटिफिकेशन आया। अच्छी बात है। लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि जब MP ESB Calendar Exam 2026 जारी किया गया, उस कैलेंडर में इस भर्ती का जिक्र ही नहीं था। कैलेंडर जारी हुए भी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ था, फिर भी नोटिफिकेशन आ गया। इससे यह समझ में आता है कि ESB Calendar 2026 में जो लिखा है उसके अलावा भी कई सारे Notification और Surprize, ESB बीच-बीच में देता रहेगा। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है और अपनी तैयारी को जारी रखना जरूरी है।

MP ESB Calendar 2026 में नाम न होने वाली भर्तियां

कई उम्मीदवार इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि छात्रावास अधीक्षक, पंचायत सचिव, होमगार्ड, महिला सुपरवाइजर, पटवारी वर्ग एक जैसी भर्तियों का क्या होगा। पहले भी कहा गया है और अभी भी यही कहा जा रहा है कि इनमें से अधिकतर भर्तियां ऐसी हैं जो कैलेंडर में नहीं लिखी जाएंगी, लेकिन इनके नोटिफिकेशंस आएंगे।

  • छात्रावास अधीक्षक के बारे में मुख्यमंत्री जी ने अनाउंस किया है, ये तो आएगी ही 5000 पदों में
  • पंचायत सचिव की भर्ती है 19000 पदों में लगभग
  • होमगार्ड को सिंहस्त के पहले रिक्रूट करना ही है 5000 पदों में
  • महिला सुपरवाइजर की भर्ती पिछले साल निकली थी, इसलिए शायद इस साल ना आए, पर होने को तो कुच भी हो सकता हैं

बाकी सारी भर्तियों के नोटिफिकेशंस आने की संभावना मानी जा सकती है।

MP ASI Notification से क्या साबित हुआ

ASI के नोटिफिकेशन से यह बात सिद्ध हो गई कि कैलेंडर में लिखा होना जरूरी नहीं है। यहां लिखा नहीं था, लेकिन नोटिफिकेशन देखने को मिला। इसलिए कैलेंडर को सीरियस लेना है, लेकिन अगर किसी भर्ती का जिक्र नहीं है तो भी उसकी तैयारी में लगे रहना जरूरी है।

Common Subjects की तैयारी क्यों जरूरी है

अभी उम्मीदवार क्या कर सकते हैं, यह साफ है। कॉमन विषयों को मजबूत किया जा सकता है क्योंकि:

  • मैथ सभी परीक्षाओं में आता है
  • रिजनिंग सभी में आता है
  • जीएस सारे एग्जाम में आता है
  • साइंस सब में आना है
  • करंट अफेयर्स सब में आएगा
  • एमपी जीके लगभग मध्य प्रदेश की सारी परीक्षाओं में आएगा

यही सारे विषय एसएससी, रेलवे और एमपी पुलिस की परीक्षाओं में भी काम आते हैं। वन डे एग्जाम्स में, टेक्निकल एग्जाम्स को छोड़ दें, तो ये विषय पढ़ने ही होते हैं।

Notification और Exam के बीच कम समय

यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यहां पर समय बहुत कम दिया गया है।

विवरणजानकारी
फॉर्म भरने की शुरुआत5 फरवरी
परीक्षा तिथि24 मार्च
कुल समयलगभग 1 से डेढ़ महीना

नोटिफिकेशन और एग्जाम के बीच एक से डेढ़ महीना मिल जाना ही बहुत बड़ी बात मानी जाती है। इसलिए एंड टाइम पर जागना बहुत बड़ी गलती हो सकती है।

सवाल यह है कि ये भर्तियों के Notificatiom कब आएंगे

जैसे इसका Notification बिना किसी खबर के जारी कर दिया गया है उसी प्रकार जो इन esb Calendar में नहीं रखी गईं हैं भर्ती वो कभी भी जारी हो सकती हैं फिर 1 महीने में Exam भी शुरू हो जाएगा, इसलिए तैयारी चालू रखो

तैयारी को लेकर जरूरी सलाह

अपनी तैयारी पहले से रखनी जरूरी है। कॉमन सब्जेक्ट्स को पढ़कर मजबूत रखना है। जब वैकेंसी आएगी और अगर एक-दो नए सब्जेक्ट या कुछ कम-ज्यादा रहेगा, तो उसे तुरंत तैयार किया जा सकता है। नोटिफिकेशंस कभी भी आ सकते हैं, इसलिए अपनी तैयारी को लगातार जारी रखना जरूरी है।

MP ESB Calendar 2026 Update : ग्राम पंचायत सचिव, वर्ग 1, पटवारी, छात्रावास अधीक्षक Notification जल्द जारी

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top