MBA Admission 2025 Counselling Start: डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) ने एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल कुछ बड़े बदलाव भी हुए हैं, खासकर BBA और BCA के एडमिशन प्रोसेस में। तो चलिए, बिना किसी देरी के जानते हैं कि इस साल एडमिशन की पूरी प्रक्रिया क्या है और आपको किन तारीखों का खास ध्यान रखना है।
MBA Admission 2025 Counselling
जो स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के बाद मैनेजमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए MBA एक शानदार कोर्स है। इस साल MBA Admission 2025 के लिए काउंसलिंग 16 जून से शुरू हो रही है। इसे तीन राउंड में बांटा गया है।

Round 1: CMAT Score Based
पहला राउंड पूरी तरह से CMAT (कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट) के स्कोर पर आधारित होगा।
- रजिस्ट्रेशन की तारीख: 16 जून से 29 जून 2024 तक आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन में सुधार: अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप 30 जून से 1 जुलाई के बीच उसे ठीक कर सकते हैं।
- कॉलेज चॉइस फिलिंग: अपने पसंद के कॉलेजों को चुनने का मौका 18 जून से 3 जुलाई तक मिलेगा।
- कॉमन मेरिट लिस्ट: 4 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिससे पता चलेगा कि आपको कौन सा कॉलेज मिल सकता है।
- एडमिशन और फीस: 9 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आपको चुने हुए कॉलेज में फीस और डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।
Round 2: CMAT & Graduation Score Based
अगर आप पहले राउंड में चूक जाते हैं, तो दूसरा राउंड आपके लिए है। यह CMAT और ग्रेजुएशन के मार्क्स, दोनों के आधार पर होगा।
- रजिस्ट्रेशन की तारीख: 10 जुलाई से 19 जुलाई तक।
- चॉइस फिलिंग: 15 जुलाई से 23 जुलाई तक।
- कॉमन मेरिट लिस्ट: 24 जुलाई को लिस्ट आएगी।
- एडमिशन और फीस: 18 जुलाई से 1 अगस्त तक आपको एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
BBA and BCA Counselling Details
इस साल का सबसे बड़ा अपडेट BBA और BCA के स्टूडेंट्स के लिए है। पहली बार, DTE इन कोर्सेस के लिए भी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग करवा रहा है। इसका मतलब है कि अब एडमिशन प्रोसेस पहले से ज्यादा पारदर्शी और आसान होगा।
Round 1
- रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 16 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
- कॉलेज चॉइस फिलिंग: स्टूडेंट्स 20 जून से 5 जुलाई के बीच अपने पसंदीदा कॉलेजों का चुनाव ऑनलाइन कर सकते हैं।
- कॉमन मेरिट लिस्ट: 6 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- एडमिशन और फीस: 11 जुलाई से 16 जुलाई के बीच आपको अलॉट हुए कॉलेज में फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।
Round 2
- रजिस्ट्रेशन: दूसरा राउंड 6 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 17 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- चॉइस फिलिंग: 11 जुलाई से 21 जुलाई तक चॉइस फिलिंग का मौका मिलेगा।
- कॉमन मेरिट लिस्ट: 22 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट आएगी।
- एडमिशन और फीस: 26 जुलाई से 31 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
What is CLC Round?
CLC का मतलब है- कॉलेज लेवल काउंसलिंग। यह एडमिशन का तीसरा और आखिरी राउंड होता है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्हें पहले दो राउंड में सीट नहीं मिली या जिनकी मेरिट थोड़ी कम थी। CLC राउंड में आपको सीधे कॉलेज में जाकर एडमिशन लेने का मौका मिलता है।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: इसके लिए भी आपको 2 अगस्त से 5 अगस्त के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- कॉलेज में लिस्ट: 6 अगस्त को कॉलेज अपनी खाली सीटों की लिस्ट जारी करेंगे और आप सीधे एडमिशन ले पाएंगे।
Important Link:-
- Official Website:- Click Here
- MBA Admission 2025 Counselling Notification:- Click Here