vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

Civil Defence Volunteer Bharti 2026 Rajasthan | हाई कोर्ट का बड़ा आदेश | सीधी भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

Civil Defence Volunteer Bharti 2026:राजस्थान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट आ चुकी है। राजस्थान में हर जिले में सिविल डिफेंस वालंटियर लगाए जाएंगे। हर ग्राम पंचायत और पंचायत समिति स्तर पर वालंटियरों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी। हाई कोर्ट के आदेश हैं कि इसमें घपलाबाजी नहीं चलेगी। हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि जानकारों को ऐसे ही नहीं लगाया जा सकता। जो योग्य है उसी को जॉब मिलनी चाहिए और जो अयोग्य है उसे नहीं मिलनी चाहिए। हाई कोर्ट ने भर्ती में अनियमितताओं को लेकर जवाब मांग लिया है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। यह बिना परीक्षा, 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती है, जिसमें फिजिकल और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाता है।

राजस्थान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भर्ती 2026

Civil Defence Volunteer Bharti Rajasthan 2026 Latest Update

सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। धौलपुर जिले में सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती 2025 में गंभीर अनियमितताओं के मामले में राज्य सरकार, सिविल डिफेंस निदेशक और जिला कलेक्टर धौलपुर से जवाब मांगा गया है। याचिका में बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया में मनमानी, गैर पारदर्शिता और संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन किया गया।

High Court Update on Civil Defence Volunteer Recruitment

हाई कोर्ट में बताया गया कि भर्ती की अधिसूचना में तहसीलवार पदों का उल्लेख होने के बाद भी अंतिम चयन में इसकी पालना नहीं की गई। धौलपुर तहसील में केवल 110 पद घोषित थे, लेकिन करीब 216 अभ्यार्थियों का बिना तैराकी और दौड़ करवाए चयन कर दिया गया। कई अभ्यार्थियों के आईटीआई प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रिकॉर्ड से गायब मिले।

राजस्थान सिविल डिफेंस वालंटियर की भूमिका

सिविल डिफेंस वालंटियर आपदा के समय लोगों की मदद करते हैं।
जैसे:

  • आग लगने पर फायर ब्रिगेड के साथ काम
  • बाढ़ या आपदा में लोगों को बचाना
  • डूबते लोगों को बचाने के लिए तैराकी
  • आपदा प्रबंधन में सहयोग

इनमें तैराक, फायर ब्रिगेड, आईटीआई, एनसीसी, स्काउट, होमगार्ड जैसे योग्य कैंडिडेट शामिल होते हैं।

Civil Defence Volunteer Age Limit and Eligibility

आयु सीमा

  • 18 वर्ष से 50 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं पास

अन्य योग्यता

  • फिजिकल फिटनेस जरूरी
  • कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए
  • किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं होना चाहिए

सिविल डिफेंस वालंटियर चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

चयन में शामिल चरण

  • फिजिकल टेस्ट (दौड़ आदि)
  • साक्षात्कार
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Civil Defence Volunteer Salary and Duty

सिविल डिफेंस वालंटियर स्वयंसेवक होते हैं। यह निस्वार्थ सेवा भाव से की जाने वाली सेवा है।

  • ड्यूटी मिलने पर मानदेय दिया जाता है
  • लगभग ₹700 प्रति ड्यूटी मानदेय
  • ड्यूटी आवश्यकता अनुसार लगाई जाती है
  • महीने में जितनी ड्यूटी, उतना मानदेय

सिविल डिफेंस वालंटियर आवेदन फॉर्म विवरण

नागरिक सुरक्षा विभाग में नए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सदस्य के चयन के लिए आवेदन पत्र भरा जाता है।

फॉर्म में शामिल जानकारी

  • नाम, पता, जिला
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • विशेष योग्यता का विवरण
  • शपथ पत्र

Civil Defence Volunteer Special Qualification List

विशेष योग्यताएं जिन पर चयन में प्राथमिकता मिलती है:

  • गोताखोर / तैराक
  • भूतपूर्व सैनिक
  • भारी वाहन चालक
  • अग्निशमन
  • आपदा प्रबंधन डिप्लोमा
  • आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर)
  • एनसीसी / स्काउट
  • होमगार्ड
  • समाजसेवी
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • शारीरिक शिक्षक (PTI)

सिविल डिफेंस वालंटियर जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र

District Wise Civil Defence Volunteer Bharti Rajasthan

यह भर्ती जिला अनुसार की जाती है।
जिस जिले का नोटिफिकेशन जारी होता है, उसी जिले के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
पूरे राजस्थान में सिविल डिफेंस वालंटियर वर्क फोर्स बनाई जाएगी।

Civil Defence Volunteer Bharti 2026 Conclusion

राजस्थान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भर्ती 2026 पारदर्शी तरीके से की जाएगी। हाई कोर्ट के आदेशों के बाद अब योग्य उम्मीदवारों को ही चयन का अवसर मिलेगा। यह भर्ती बिना परीक्षा, फिजिकल और साक्षात्कार के आधार पर होती है और आपदा के समय समाज सेवा का बड़ा अवसर प्रदान करती है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top