MP Home Guard Vacancy 2026 Notification:मध्य प्रदेश में लगातार एक के बाद एक बड़ी वैकेंसी की घोषणाएँ हो रही हैं। छात्रावास अधीक्षक के 5000 पद, 22,000 पुलिस कॉन्स्टेबल–एमपीएसआई–एएसआई नोटिफिकेशन, और अब होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है और MP Home Guard Vacancy 2026 में कुल 5000 नए पद आने वाले हैं।
MP Home Guard Vacancy 2026 More Details
MP Home Guard Vacancy 2026
सिंहस्थ 2028 और महाकाल मंदिर सुरक्षा के लिए 5020 पद
- सिंहस्थ मार्च 2028 में होने वाला है, इसलिए भारी भीड़ प्रबंधन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
- 5020 होमगार्ड सैनिकों की भर्ती प्रस्ताव में शामिल है।
- इनमें से 4532 जवान सिंहस्थ के लिए, और 488 जवान महाकाल मंदिर सुरक्षा के लिए तैनात होंगे।
- अभी महाकाल मंदिर की सुरक्षा निजी एजेंसी संभालती है, पर नया प्रावधान इसे सरकारी होमगार्ड्स को सौंपेगा।
- प्रयागराज कुंभ प्रबंधन टीम MP में ट्रेनिंग देने आएगी।
MP Home Guard Eligibility 2026
आयु सीमा
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 28 वर्ष
- आरक्षण के अनुसार छूट लागू
- उम्मीदवार मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए
शैक्षणिक योग्यता
- सामान्य उम्मीदवार: 10वीं पास
- अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार: 8वीं पास
MP Home Guard Physical Standard
पुरुष अभ्यर्थी
| मापदंड | सामान्य | अनुसूचित जनजाति |
|---|---|---|
| ऊँचाई | 168 से.मी. | 160 से.मी. |
| सीना (सामान्य) | 81 से.मी. | 81 से.मी. |
| सीना (फुलाकर) | 86 से.मी. | 86 से.मी. |
| फुलाव | कम से कम 5 से.मी. | कम से कम 5 से.मी. |
महिला अभ्यर्थी
| मापदंड | सभी श्रेणियाँ |
|---|---|
| ऊँचाई | 155 से.मी. |
| सीना | लागू नहीं |
अन्य शारीरिक मानक
- फ्लैट फुट नहीं होना चाहिए
- नॉक-नीज नहीं होना चाहिए
- दृष्टि सामान्य होनी चाहिए
- पुलिस भर्ती जैसे ही सभी नियम लागू
MP Home Guard Job Role
होमगार्ड्स का कार्य क्या रहेगा?
- भीड़ नियंत्रण
- सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना
- आपदा प्रबंधन
- ट्रैफिक मैनेजमेंट
- IT उपकरण व सुरक्षा सिस्टम संभालना
- बाढ़ राहत, बचाव एवं प्राथमिक उपचार
- बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था (सिंहस्थ, पर्व आदि)
- स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर ग्राउंड ड्यूटी
MP Home Guard Exam कौन लेगा?
2015–16 में भर्ती जिला-स्तर पर हुई थी, पर अब प्रतियोगिता बहुत बढ़ चुका है।
इसलिए इस बार संभावना है:
- परीक्षा ESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) लेगा
- प्रक्रिया कॉन्स्टेबल भर्ती की तरह केंद्रीकृत होगी
MP Home Guard Vacancy 2026 Syllabus (संभावित परीक्षा विषय)
• गणित
• रिजनिंग
• सामान्य ज्ञान
• विज्ञान
• करंट अफेयर्स
• MP GK
• स्टैटिक GK
इन विषयों की तैयारी अभी से शुरू कर देना सही रहेगा।
MP Home Guard Notification 2026 कब आएगा?
सिंहस्थ 2028 से पहले 2027 तक ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।
इसीलिए भर्ती टाइमलाइन इस प्रकार हो सकती है:
• नोटिफिकेशन: जनवरी–अप्रैल 2026 के बीच
• एग्जाम: 2026 में ही
• जॉइनिंग + ट्रेनिंग: 2027
• ड्यूटी शुरू: सिंहस्थ 2028
MP Home Guard Vacancy 2026 – FAQ
प्रश्न 1: MP Home Guard Vacancy 2026 में कितने पद आएंगे?
उत्तर: लगभग 5000 नए पद प्रस्तावित हैं।
प्रश्न 2: MP Home Guard की न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए 10वीं पास, ST के लिए 8वीं पास।
प्रश्न 3: इसका एग्जाम ESB लेगा क्या?
उत्तर: हाँ, इस बार ESB द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कराए जाने की संभावना अधिक है।
प्रश्न 4: हाइट कितनी चाहिए?
उत्तर: पुरुषों के लिए 168 से.मी., ST पुरुष 160 से.मी., महिलाएँ 155 से.मी.।
प्रश्न 5: नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
उत्तर: जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच आने की पूरी संभावना है।
प्रश्न 6: क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हाँ, महिलाओं के लिए अलग शारीरिक मानक निर्धारित हैं।
प्रश्न 7: क्या यह कांस्टेबल से आसान पोस्ट है?
उत्तर: हाँ, वर्क प्रेशर कम माना जाता है और सैलरी लगभग समान रह सकती है।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।







