vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP Transport SI Bharti 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परिवहन विभाग के अंतर्गत निकाली सब इंस्पेक्टर SI के पदों पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन

MP Transport SI Bharti 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

MP Transport SI Bharti 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 35 पदों पर यह भर्ती होने वाली है और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

MP Transport SI Bharti 2025 Post Details

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर के पदों पर एक बार पहले भी नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत 35 पदों पर भर्ती निकाली गई थी और अब इस नोटिफिकेशन को संशोधित किया गया है और इसे पुनः जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर SI के 35 पदों पर आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे जिसमें जनरल के लिए 10, ews के लिए 03, ओबीसी के लिए 09, SC के लिए 6, ST के लिए 7 पद निर्धारित है।

MP Transport SI Bharti 2025

MP Transport SI Bharti 2025 Education Qualification

इन पदों पर आवेदन फार्म जमा करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल या फिर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 वर्ष का डिप्लोमा या फिर डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास एक वैध हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

MP Transport SI Bharti 2025 Age Limit

आवेदन फार्म जमा करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल पर अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी और सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

MP Transport SI Bharti 2025 Salary

इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को हर महीने ₹5200 से लेकर ₹20200 एवं 2800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा।

MP Transport SI Bharti 2025 Application Fee

अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन फार्म जमा करते समय अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो कि इस प्रकार है।

  • अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए ₹250
  • इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क ₹40 एवं आवेदन फार्म में संशोधन के लिए त्रुटि सुधार शुल्क ₹50 देना होगा।

MP Transport SI Bharti 2025 Required Documents

  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • दसवीं की अंक सूची
  • शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र

MP Transport SI Bharti 2025 Selection Process

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के अंतर्गत निकली सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

MP Transport SI Bharti 2025 आवदेन कैसे करे?

  • ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको आवेदन फार्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद संबंधित दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करें।
  • आवेदन फार्म जमा हो जाने पर आखिर में दिए प्रिंट बटन पर क्लिक करके जमा किए गए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल ले।

Important Dates

Notification Date 02 September 2025
Online Application Start Date 12 September 2025
Online Application End Date 16 November 2025
Online Application Correction Start Date 16 September 2025
Online Application Correction End Date 15 November 2025

Important Link

Also Read:MP KVS Gwalior Bharti 2025: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर ग्वालियर में ALT इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top