MP Anganwadi Bharti 2025 Rejected List: मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। मेरिट लिस्ट आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम नहीं आया है, उनका नाम अपात्र सूची (Rejected List) में शामिल किया गया है।
आज इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे आप अपात्र सूची में अपना नाम देख सकती हैं, किन कारणों से आपका नाम इसमें आ सकता है और इसके बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी।
MP Anganwadi Bharti 2025 Rejected List
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती का परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पोर्टल पर अपात्र सूची भी जारी की गई है।
इस सूची में उन महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनके आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गई थी। अपात्र सूची में आपको अपने आवेदन फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण भी देखने को मिलेगा।
यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं है, तो आपको एक बार अपात्र सूची में जरूर अपना नाम चेक करना चाहिए, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
MP Anganwadi Bharti 2025 Rejected List कैसे देखें?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती परीक्षा की अपात्र सूची देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:
- सबसे पहले चयन पोर्टल (Selection Portal) पर जाएं।
- होम पेज पर आपको महिला एवं बाल विकास विभाग का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें भर्ती से संबंधित सभी विकल्प दिखाई देंगे।
- यहां सबसे नीचे दिए गए “अपात्र सूची” (Rejected List) वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना संभाग (Division) चुनना होगा।
- इसके बाद अपना जिला (District), फिर परियोजना (Project) और फिर आंगनवाड़ी केंद्र एवं पद का चयन करें।
- अब सर्च (Search) बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने अपात्र सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकती हैं।
- यहां आपको आवेदन फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण भी दिखाई देगा।
- जरूरत पड़ने पर आप इस पेज का प्रिंटआउट भी निकाल सकती हैं।
अपात्र सूची में नाम आने पर क्या करें?
अगर आपका नाम अपात्र सूची में है, तो यहां आपको रिजेक्ट होने का कारण भी बताया जाएगा।
यदि आपको लगता है कि कारण सही नहीं है, तो आप महिला एवं बाल विकास विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
ध्यान रहे, अपात्र सूची में नाम आने पर आप दावा-आपत्ति (Objection) दर्ज नहीं कर पाएंगी।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- Official Website: Click Here
- Rejected List: Click Here