Ladli Behna Awas Yojana List 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट जारी कर दी है। जानें कौन हैं पात्र और कैसे घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक करके पक्के मकान का सपना पूरा करें।
अगर आपने भी इस योजना के तहत अपने पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, तो यह खबर आपके लिए ही है। सरकार ने पात्रता की जांच के बाद लाखों आवेदनों में से लगभग 5 लाख महिलाओं को इस योजना के लिए चुना है। इन सभी चयनित महिलाओं के नाम अब बेनिफिशियरी लिस्ट में देखे जा सकते हैं।
Ladli Behna Awas Yojana List 2025
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में शामिल है, केवल उन्हें ही योजना के अगले चरण का लाभ दिया जाएगा। यह लिस्ट इस बात का सबूत है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और आप योजना की पात्र लाभार्थी हैं। इसलिए, बिना देरी किए सभी आवेदक महिलाओं को इस Ladli Behna Awas Yojana List में अपना नाम जरूर देख लेना चाहिए।
Ladli Behna Awas Yojana List 2025 Eligibility Criteria
- महिला और उसका परिवार कच्चे मकान या झोपड़ी में रहता हो।
- परिवार को पहले से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिला हो।
- महिला ‘लाडली बहना योजना’ में पंजीकृत हो और उसे मासिक सहायता राशि मिलती हो।
- मकान बनाने के लिए महिला के नाम पर या परिवार के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।
- इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की और श्रमिक वर्ग की महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी गई है।
योजना के तहत कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?
- चयनित महिला को घर बनाने के लिए 1,40,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता किश्तों में दी जाएगी।
- अगर महिला श्रमिक है, तो उसे मजदूरी के तौर पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी, ताकि निर्माण के दौरान घर का खर्च चल सके।
पैसा कब तक मिलेगा?
लिस्ट जारी होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि खाते में पैसा कब आएगा। इस पर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रक्रिया 2025 में शुरू हो सकती है और जुलाई2025 तक पहली किश्त जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
घर बैठे कैसे चेक करें Ladli Behna Awas Yojana List 2025?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर जाना होगा।
- पोर्टल के होमपेज पर आपको मेनू या मुख्य विकल्पों में ‘Ladli Behna Awas Yojana List 2025’ लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना जिला, ब्लॉक, और गाँव/पंचायत जैसी जानकारी चुननी होगी।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को ध्यान से सही-सही भरें।
- अंत में ‘सर्च’ या ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें। आपके क्षेत्र की पूरी Ladli Behna Awas Yojana List 2025 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Important Link:-
- Official Website:- Click Here

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







