राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए बड़ी अपडेट जारी हो चुकी है। Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 के लिए गेहूं बांटने वालों की भर्ती आ चुकी है। एक साथ तीन नोटिफिकेशन जारी हुए हैं और तीनों के फॉर्म शुरू हो चुके हैं। यह उचित मूल्य की दुकानों की भर्ती है। इसमें बिना परीक्षा सीधी भर्ती होती है। ना कोई परीक्षा होती है और ना कोई इंटरव्यू होता है। चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। ब्यावर, नागौर और जैसलमेर के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026
ब्यावर राशन डीलर भर्ती 2026
कार्यालय जिला कलेक्टर रसद ब्यावर द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। उचित मूल्य की दुकानों के लिए भर्ती निकाली गई है। विजयनगर, मसूदा, ब्यावर, टाडगढ़, रायपुर, बदनौर और जयतारण क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्राम पंचायत और वार्ड के अनुसार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
जहां अनारक्षित लिखा है वहां महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। जहां महिला लिखा है वहां सभी जाति की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
योग्यता और आयु सीमा
योग्यता स्नातक और कंप्यूटर कोर्स रखी गई है। यदि स्नातक नहीं है तो 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर कोर्स नहीं होने पर भी आवेदन किया जा सकता है, लेकिन घोषणा पत्र देना होगा कि चयन होने पर छह महीने के भीतर कंप्यूटर कोर्स प्राप्त कर लिया जाएगा।
आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए।
आवश्यक घोषणा पत्र
उम्मीदवार को घोषणा पत्र देना होगा कि दो से ज्यादा संतान नहीं है। इसके साथ हैसियतनामा भी देना होगा। दुकान से संबंधित जानकारी भी देनी होगी।
ब्यावर आवेदन तिथि
फॉर्म 27 मई 2026 से शुरू हैं। आवेदन पत्र 20 जून 2026 शाम 6:00 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय ब्यावर में जमा करवाया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
₹100 का पोस्टल ऑर्डर बनवाना होगा। पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी ब्यावर के नाम से जारी करवाना होगा। पोस्टल ऑर्डर डाकघर से बनवाया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
फॉर्म कार्यालय से ही प्राप्त करना होगा। ₹100 का पोस्टल ऑर्डर देने के बाद फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म भरकर सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाकर जमा करवाना होगा। अन्य स्थान से लिया गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- मार्कशीट
- कंप्यूटर कोर्स प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- हैसियतनामा
- मूल निवास
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- फोटो कॉपी
चयन प्रक्रिया
राशन डीलर भर्ती में चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है।
नागौर राशन डीलर भर्ती 2026
नागौर जिले के लिए भी विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। फॉर्म 1 जून 2026 से शुरू हैं। ₹100 का पोस्टल ऑर्डर जमा करना होगा।
नागौर महत्वपूर्ण तिथि
- फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 25 जून 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे
ग्राम पंचायत और नगरपालिका क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जैसलमेर राशन डीलर भर्ती 2026
जैसलमेर जिले में भी राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जैसलमेर शहर, पोकरण शहर, जैसलमेर ग्रामीण, सम, फतेहगढ़, पोकरण ग्रामीण, भियाना और फलसूंड क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जैसलमेर अंतिम तिथि
23 जून 2026 शाम 6:00 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
₹100 का पोस्टल ऑर्डर जिला रसद कार्यालय जैसलमेर के नाम से बनवाना होगा।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण जानकारी
- बिना परीक्षा सीधी भर्ती
- कोई इंटरव्यू नहीं
- चयन लॉटरी के माध्यम से
- तीन नोटिफिकेशन जारी
- ब्यावर, नागौर और जैसलमेर भर्ती
- 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
- स्नातक और कंप्यूटर कोर्स को प्राथमिकता
- ₹100 का पोस्टल ऑर्डर आवश्यक
- आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त करना होगा
- सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करनी होगी
महत्वपूर्ण लिंक Important Link
| नागौर जिला नोटिफिकेशन | Click Here |
| जैसलमेर जिला नोटिफिकेशन | क्लिक हेयर |
| ब्यावर जिला नोटिफिकेशन | क्लिक Here |

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।





