vacancyxyz

राजस्थान नई भर्तियां 2026: 10 विभागों में 1.19 लाख पद, पुलिस, चतुर्थ श्रेणी, सफाई कर्मचारी भर्ती अपडेट

राजस्थान नई भर्तियां 2026: 10 विभागों में 1.19 लाख पद, पुलिस, चतुर्थ श्रेणी, सफाई कर्मचारी भर्ती अपडेट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

राजस्थान में 10 विभागों में 1.19 लाख पदों पर भर्तियों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। मीटिंग हो चुकी है और मंजूरी मिल चुकी है। अटकी हुई राजस्थान नई भर्तियां 2026 जल्द शुरू होने वाली हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 53749 पद, सफाई कर्मचारी 24793 पद, पुलिस कांस्टेबल 6000 पद, ग्राम विकास अधिकारी 9000 पद, जलदाय विभाग 3430 पद, नर्सिंग पैरामेडिकल 2000 पद, चिकित्सा अधिकारी 600 पद, पीटीआई 600 पद तथा विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएगी।

राजस्थान नई भर्तियां 2026

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 53749 पद

प्रशासनिक सुधार विभाग के अनुसार 53749 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया संचालित है। दिव्यांग श्रेणी, खेल प्रमाण पत्रों तथा चिकित्सा जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट जल्द निकाली जाएगी।

सफाई कर्मचारी भर्ती 24793 पद

स्वायत्त शासन विभाग के अनुसार 24793 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती हेतु प्रक्रिया निर्धारण की कार्यवाही अनुमोदन स्तर पर है। भर्ती समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएगी।

सफाई कर्मचारी भर्ती में परीक्षा नहीं होगी

सफाई कर्मचारी भर्ती नगर पालिकाओं की भर्ती है। यह भर्ती बिना परीक्षा होगी। पूर्व में भी भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा चुकी है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 6000 पद

भर्ती कैलेंडर में दर्शाए गए 4000 पदों के विरुद्ध अब 6000 पदों पर भर्ती संपादित करवाई जाएगी। कांस्टेबल भर्ती सीईटी के बेस पर होगी। 12वीं पास सीईटी के माध्यम से ही फॉर्म भरे जाएंगे।

उपनरीक्षक भर्ती में 61 पदों की वृद्धि

गृह विभाग के उपनरीक्षक पदों में 61 पदों की वृद्धि हो चुकी है। 1015 पदों के स्थान पर अब 1076 पद हो गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

जलदाय विभाग भर्ती 3430 पद

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार अन्य पदों की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। भर्ती की कार्यवाही शीघ्र संपादित करवाई जाएगी।

नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती 2000 पद

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2000 नर्सिंग और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की जाएगी। संशोधन के पश्चात भर्ती समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएगी।

चिकित्सा अधिकारी भर्ती 600 पद

600 चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती संबंधित भर्ती एजेंसी को प्रेषित कर दी जाएगी।

शिक्षा विभाग में 1.19 लाख पद खाली

शिक्षा विभाग में शिक्षकों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित विभिन्न संवर्ग के 1.19 लाख पद खाली चल रहे हैं। सेकंड ग्रेड, फर्स्ट ग्रेड, प्रयोगशाला तथा अन्य श्रेणियों के पद भी रिक्त हैं।

अध्यापक ग्रेड थर्ड भर्ती

अध्यापक ग्रेड थर्ड के पूर्व में विज्ञापित 5000 पदों में 2000 पद और बढ़ाकर 7000 पद कर दिए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026

सीईटी सीनियर सेकेंडरी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तथा सीईटी ग्रेजुएशन दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। सीईटी के माध्यम से ही राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए फॉर्म भरे जाएंगे।

निष्कर्ष

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, पुलिस कांस्टेबल, ग्राम विकास अधिकारी, जलदाय विभाग, नर्सिंग पैरामेडिकल, चिकित्सा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। अटकी हुई भर्तियों पर निर्णय हो चुका है और भर्ती कार्यवाही जल्द शुरू होने वाली है।

राजस्थान नई भर्तियां 2026: 10 विभागों में 1.19 लाख पद, पुलिस, चतुर्थ श्रेणी, सफाई कर्मचारी भर्ती अपडेट

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top