vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP Hospital Assistant Free Mock Test 2026 हिंदी Test

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

अगर आप भी मप्र हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड 4 का फॉर्म भरें और तैयारी करना चाहते है तो आज आपको 50 MCQ का फुल टेस्ट दे सकते हैं और जान पाएंगे की आप 50 अंक में कितने अंक सही कर रहे हैं,MP Hospital Assistant Free Mock Test 2026 जो कि सिर्फ आपके लिए बनाया गया है ताकि आप फ्री में ये प्रश्न के उत्तर दे पायें,

MP Hospital Assistant Free Mock Test 2026

MP Hospital Assistant MCQ
Q 1. ‘रस’ का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
(A) आभूषण
(B) आनंद
(C) चमत्कार
(D) प्रकाश
उत्तर: (B) आनंद
Q 2. “वाक्यं रसात्मकं काव्यम्” यह प्रसिद्ध सूत्र किसका है?
(A) आचार्य भरतमुनि
(B) आचार्य मम्मट
(C) आचार्य विश्वनाथ
(D) पंडितराज जगन्नाथ
उत्तर: (C) आचार्य विश्वनाथ
Q 3. रस संप्रदाय का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
(A) आचार्य भामह
(B) आचार्य भरतमुनि
(C) आचार्य दंडी
(D) आचार्य वामन
उत्तर: (B) आचार्य भरतमुनि
Q 4. आचार्य भरतमुनि के अनुसार रसों की मूल संख्या कितनी मानी गई है?
(A) 8
(B) 9
(C) 10
(D) 11
उत्तर: (A) 8
Q 5. ‘शांत रस’ को 9वें रस के रूप में सर्वप्रथम मान्यता किसने दी?
(A) भरतमुनि
(B) उद्भट
(C) अभिनवगुप्त
(D) आनंदवर्धन
उत्तर: (B) उद्भट
Q 6. काव्यशास्त्र में रस के कितने अंग माने गए हैं?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
उत्तर: (B) 4
Q 7. संचारी भावों की प्रामाणिक संख्या कितनी मानी गई है?
(A) 8
(B) 9
(C) 33
(D) 34
उत्तर: (C) 33
Q 8. 34वाँ संचारी भाव ‘छल’ किस कवि ने माना है?
(A) कवि बिहारी
(B) कवि देव
(C) तुलसीदास
(D) मतिराम
उत्तर: (B) कवि देव
Q 9. सात्त्विक अनुभावों की कुल संख्या कितनी होती है?
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(D) 10
उत्तर: (C) 8
Q 10. ‘आलंबन’ और ‘उद्दीपन’ मुख्य रूप से किसके भेद हैं?
(A) स्थायी भाव
(B) विभाव
(C) अनुभाव
(D) संचारी भाव
उत्तर: (B) विभाव
Q 11. शृंगार रस का स्थायी भाव क्या है?
(A) शोक
(B) भय
(C) रति
(D) जुगुप्सा
उत्तर: (C) रति
Q 12. किस रस को ‘रसराज’ कहा जाता है?
(A) वीर रस
(B) शांत रस
(C) करुण रस
(D) शृंगार रस
उत्तर: (D) शृंगार रस
Q 13. “बतरस लालच लाल की…” में कौन-सा रस है?
(A) संयोग शृंगार
(B) वियोग शृंगार
(C) वात्सल्य
(D) करुण
उत्तर: (A) संयोग शृंगार
Q 14. “देखि सुदामा की दीन दसा…” में कौन-सा रस है?
(A) शांत रस
(B) करुण रस
(C) वियोग शृंगार
(D) भक्ति रस
उत्तर: (B) करुण रस
Q 15. ‘वीभत्स रस’ का स्थायी भाव क्या है?
(A) निर्वेद
(B) विस्मय
(C) जुगुप्सा
(D) क्रोध
उत्तर: (C) जुगुप्सा
MP Hospital Assistant MCQ
Q 16. “बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी…” – कौन-सा रस है?
(A) रौद्र रस
(B) भयानक रस
(C) वीर रस
(D) अद्भुत रस
उत्तर: (C) वीर रस
Q 17. आचार्य भरतमुनि ने अपने ‘नाट्यशास्त्र’ में कौन-सा रस शामिल नहीं किया?
(A) शांत रस
(B) वीर रस
(C) हास्य रस
(D) रौद्र रस
उत्तर: (A) शांत रस
Q 18. ‘वात्सल्य रस’ का सम्राट किसे कहा जाता है?
(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) रसखान
(D) कबीरदास
उत्तर: (B) सूरदास
Q 19. “एक ओर अजगरहिं लखि…” में कौन-सा रस है?
(A) अद्भुत रस
(B) रौद्र रस
(C) भयानक रस
(D) करुण रस
उत्तर: (C) भयानक रस
Q 20. ‘माधुर्य गुण’ का प्रयोग मुख्य रूप से किस रस में होता है?
(A) वीर रस
(B) रौद्र रस
(C) शृंगार रस
(D) भयानक रस
उत्तर: (C) शृंगार रस
Q 21. “अति रिस बोले बचन कठोर…” में कौन-सा रस है?
(A) वीर रस
(B) रौद्र रस
(C) भयानक रस
(D) अद्भुत रस
उत्तर: (B) रौद्र रस
Q 22. ‘विप्रलंभ शृंगार’ किसका दूसरा नाम है?
(A) संयोग शृंगार
(B) वियोग शृंगार
(C) करुण रस
(D) शांत रस
उत्तर: (B) वियोग शृंगार
Q 23. किस रस का स्थायी भाव ‘भगवद विषयक रति’ है?
(A) वात्सल्य रस
(B) भक्ति रस
(C) शांत रस
(D) अद्भुत रस
उत्तर: (B) भक्ति रस
Q 24. ‘विस्मय’ किस रस का स्थायी भाव है?
(A) शांत रस
(B) अद्भुत रस
(C) भयानक रस
(D) वीभत्स रस
उत्तर: (B) अद्भुत रस
Q 25. वीर रस के कितने भेद माने गए हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: (C) 4
Q 26. भरतमुनि के रस सूत्र में किसका उल्लेख नहीं मिलता?
(A) विभाव
(B) अनुभाव
(C) व्यभिचारी भाव
(D) स्थायी भाव
उत्तर: (D) स्थायी भाव
Q 27. “कंकन किंकिन नूपुर धुनि सुनि…” में कौन-सा रस है?
(A) शृंगार रस
(B) करुण रस
(C) भक्ति रस
(D) शांत रस
उत्तर: (A) शृंगार रस
Q 28. जन्म से विद्यमान रहने वाले भाव क्या कहलाते हैं?
(A) विभाव
(B) अनुभाव
(C) स्थायी भाव
(D) संचारी भाव
उत्तर: (C) स्थायी भाव
Q 29. “सिर पर बैठ्यो काग…” में कौन-सा रस है?
(A) करुण रस
(B) भयानक रस
(C) वीभत्स रस
(D) अद्भुत रस
उत्तर: (C) वीभत्स रस
Q 30. रौद्र रस का रंग क्या माना गया है?
(A) श्याम
(B) लाल
(C) सफेद
(D) पीला
उत्तर: (B) लाल
MP Hospital Assistant MCQ
Q 31. काव्य में जहाँ किसी के अलौकिक या अकल्पनीय रूप का वर्णन हो, वहाँ कौन-सा रस होता है?
(A) वीर
(B) अद्भुत
(C) शृंगार
(D) वात्सल्य
उत्तर: (B) अद्भुत
Q 32. साहित्य शास्त्र में 'अमर्ष' क्या है?
(A) एक काव्य दोष
(B) एक स्थायी भाव
(C) एक संचारी भाव
(D) एक अलंकार
उत्तर: (C) एक संचारी भाव
Q 33. आलंबन की चेष्टाओं और देश-काल के बाहरी वातावरण को क्या कहा जाता है?
(A) आश्रय
(B) उद्दीपन विभाव
(C) अनुभाव
(D) संचारी भाव
उत्तर: (B) उद्दीपन विभाव
Q 34. "मैं सत्य कहता हूँ सखे..." में कौन-सा रस है?
(A) रौद्र रस
(B) वीर रस
(C) भयानक रस
(D) अद्भुत रस
उत्तर: (B) वीर रस
Q 35. 'शोक' किस रस का स्थायी भाव है?
(A) शांत
(B) करुण
(C) भयानक
(D) वीर
उत्तर: (B) करुण
Q 36. "कहत नटत रीझत खिझत..." में कौन-सा रस है?
(A) वियोग शृंगार
(B) संयोग शृंगार
(C) शांत रस
(D) हास्य रस
उत्तर: (B) संयोग शृंगार
Q 37. भरतमुनि के अनुसार 'अद्भुत रस' के इष्ट देवता किसे माना गया है?
(A) विष्णु
(B) महाकाल
(C) ब्रह्मा
(D) रुद्र
उत्तर: (C) ब्रह्मा
Q 38. "मन रे तन कागद का पुतला..." में कौन-सा रस है?
(A) भक्ति रस
(B) शांत रस
(C) करुण रस
(D) वीर रस
उत्तर: (B) शांत रस
Q 39. रस प्रक्रिया में आलंबन विभाव के मुख्य रूप से कितने पक्ष होते हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: (A) 2
Q 40. "केशव कहि न जाइ..." में कौन-सा रस है?
(A) रौद्र रस
(B) शांत रस
(C) अद्भुत रस
(D) भयानक रस
उत्तर: (C) अद्भुत रस
Q 41. शृंगार रस को क्या कहा जाता है?
(A) रसपति
(B) रसराज
(C) रसश्रेष्ठ
(D) रसदेव
उत्तर: (B) रसराज
Q 42. "हा राम हा प्राणप्यारे..." में कौन-सा रस है?
(A) वियोग शृंगार
(B) करुण रस
(C) भयानक रस
(D) रौद्र रस
उत्तर: (B) करुण रस
Q 43. हास्य रस का स्थायी भाव क्या है?
(A) रति
(B) हास
(C) विस्मय
(D) निर्वेद
उत्तर: (B) हास
Q 44. "राम को रूप निहारति जानकी..." में कौन-सा रस है?
(A) भक्ति रस
(B) शांत रस
(C) संयोग शृंगार
(D) वात्सल्य रस
उत्तर: (C) संयोग शृंगार
Q 45. रौद्र रस के देवता कौन माने गए हैं?
(A) यमराज
(B) महाकाल
(C) काल
(D) रुद्र
उत्तर: (D) रुद्र
Q 46. "आधा पात बबूल का..." में कौन-सा रस है?
(A) वीर रस
(B) भयानक रस
(C) हास्य रस
(D) अद्भुत रस
उत्तर: (C) हास्य रस
Q 47. "नभ में झपटत बाज लखि..." में कौन-सा रस है?
(A) वीभत्स रस
(B) रौद्र रस
(C) भयानक रस
(D) करुण रस
उत्तर: (C) भयानक रस
Q 48. 'रसाभास' का क्या अर्थ होता है?
(A) रस का लुप्त हो जाना
(B) अनुचित रूप से रस का वर्णन
(C) रस का चरम पर पहुँचना
(D) केवल शृंगार रस का प्रयोग
उत्तर: (B) अनुचित रूप से रस का वर्णन
Q 49. अपराध देखकर दंड देने का भाव किस रस में होता है?
(A) भयानक रस
(B) वीर रस
(C) रौद्र रस
(D) वीभत्स रस
उत्तर: (C) रौद्र रस
Q 50. रस की निष्पत्ति के लिए 'अनुभाव' का मुख्य कार्य क्या है?
(A) स्थायी भाव को जन्म देना
(B) स्थायी भाव के कारण बताना
(C) शारीरिक चेष्टाओं को प्रकट करना
(D) रस को समाप्त करना
उत्तर: (C) शारीरिक चेष्टाओं को प्रकट करना

मैं आशा करता हूं कि आपको ये MP Hospital Assistant Free Mock Test 2026 के 50 प्रश्न के उत्तर पता रहा होगा, ऐसे ही नए नए प्रश्न आपके लिए लाते रहेंगे। कमेंट में बताना आपके कितने सही हुए,Next Part में आपको कुछ और अच्छे प्रश्न देखने को मिलेगा।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top