Haryana Police Vibhag Sidhi Bharti 2026 :हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में एक बड़ी भर्ती की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस विभाग के अंदर लगभग 25000 पदों पर भर्ती देखने को मिल सकती है। इस भर्ती की खास बात यह बताई जा रही है कि इसमें सीईटी की जरूरत नहीं होगी और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। उम्र सीमा लगभग 18 से 42 वर्ष तक रखी जा सकती है, जबकि अलग-अलग वर्गों को नियम के अनुसार उम्र में छूट भी मिल सकती है। माना जा रहा है कि भर्ती में एक पेपर के आधार पर चयन किया जा सकता है और उसी के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
Haryana Police Vibhag Sidhi Bharti 2026
हरियाणा पुलिस भर्ती 2026 मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| विभाग | हरियाणा पुलिस विभाग |
| पद | पुलिस विभाग विभिन्न पद |
| कुल पद | लगभग 25000 |
| योग्यता | 10वीं पास |
| उम्र सीमा | 18 से 42 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | एक पेपर के आधार पर चयन |
कौन-कौन आवेदन कर सकता है
अगर सरल भाषा में समझें तो हरियाणा प्रदेश का कोई भी योग्य युवा, चाहे वह लड़का हो या लड़की, इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।
सबसे जरूरी बात यह है कि उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
उम्र सीमा सामान्य रूप से इस तरह मानी जा रही है:
- जनरल वर्ग – लगभग 18 से 42 वर्ष
- ओबीसी वर्ग – लगभग 18 से 45 वर्ष
- एससी / एसटी वर्ग – लगभग 18 से 47 वर्ष
चयन कैसे हो सकता है
अब सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि भर्ती में चयन कैसे होगा।
इस भर्ती में प्रक्रिया काफी सीधी मानी जा रही है।
- सभी विषयों का एक पेपर होगा
- उसी पेपर के नंबर के आधार पर मेरिट बनेगी
- जितने पद होंगे उसी हिसाब से चयन सूची जारी कर दी जाएगी
यानी अगर मान लीजिए 3000 या उससे ज्यादा पद आते हैं, तो उसी के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
पेपर में कौन-कौन से विषय आ सकते हैं
पेपर में वही विषय शामिल होंगे जो सामान्य भर्ती में सिलेबस के अंदर होते हैं।
- हिंदी
- इंग्लिश
- मैथ
- रीजनिंग
- कंप्यूटर साइंस
- जीके
इसलिए उम्मीदवारों को फालतू चीजें पढ़ने के बजाय सीधे सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
युवाओं के लिए जरूरी बात
अगर आप हरियाणा प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो अभी से तैयारी शुरू करना जरूरी है। जब भर्ती निकलती है तो लाखों उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं, लेकिन चयन उन्हीं का होता है जो पहले से तैयारी करते रहते हैं। इसलिए सही सिलेबस और सही दिशा में पढ़ाई करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।






