vacancyxyz

मप्र. विकास खण्ड जन सेवा मित्र भर्ती 2026 | 4865 पद | MP Jan Seva Mitra Vacancy 2026

मप्र. विकास खण्ड जन सेवा मित्र भर्ती 2026 | 4865 पद | MP Jan Seva Mitra Vacancy 2026

MP Jan Seva Mitra Vacancy 2026:हेलो दोस्तों, मध्य प्रदेश के आवेदकों के लिए एक और नई भर्ती की अपडेट आई है। यह भर्ती एक बंपर भर्ती के रूप में सामने आई है। इस भर्ती में कुल 4865 पद रहने वाले हैं। चयनित युवाओं को ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश CM Young Internship Program भर्ती

महत्वपूर्ण निर्णय

10 मार्च को मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री यंग इंटर्नशिप फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CM Young Internship for Good Governance Program) को आगामी 3 वर्ष तक क्रियान्वित करने के लिए लगभग 190 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

कुल पद और चयन प्रक्रिया

इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 15 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार पूरे प्रदेश से कुल 4865 युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

जानकारीविवरण
कुल पद4865
चयनप्रत्येक ब्लॉक से 15 युवा
मानदेय₹10,000 प्रतिमाह
अवधिअधिकतम 3 वर्ष

MP Jan Seva Mitra Vacancy 2026 योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की मॉनिटरिंग करना और उनके बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। चयनित युवा मैदान में जाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक जुटाएंगे। इसके बाद वे अपनी रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभाग को भेजेंगे

चयन कैसे होगा

इस योजना के अंतर्गत युवाओं का चयन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूल के माध्यम से किया जाएगा।

कार्य अवधि

चयनित इंटर्न एक साल के अनुबंध पर कार्य करेंगे, जिसे आवश्यकता के अनुसार अधिकतम तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है

योजना पर खर्च

राज्य सरकार द्वारा इस योजना पर तीन वर्षों में लगभग 170 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।

जरूरी जानकारी

अभी इस भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी जारी नहीं की गई है। आवेदन ऑनलाइन होंगे या ऑफलाइन, और पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं या नहीं, इसकी जानकारी आने वाले समय में जारी की जाएगी।

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश के सभी ब्लॉकों से युवाओं का चयन किया जाएगा और उन्हें ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह योजना युवाओं को सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने और उनकी मॉनिटरिंग करने का अवसर प्रदान करेगी।

मप्र. विकास खण्ड जन सेवा मित्र भर्ती 2026 | 4865 पद | MP Jan Seva Mitra Vacancy 2026

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top