vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में आई सफाई कर्मचारी की 24797 पदों पर भर्ती , Rajasthan Nagar Palika Bharti 2026

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026:जय हिंद वंदे मातरम। राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत कुल 24797 पदों पर भर्ती करवाई जाएगी। इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में काफी समय से भ्रम बना हुआ था कि इसमें परीक्षा होगी या नहीं।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026

24797 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। यह भर्ती नगर पालिका और नगरीय निकायों से जुड़ी हुई है। अक्टूबर महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, परीक्षा नहीं करवाई जाएगी। भर्ती कैलेंडर में अक्टूबर का महीना दिखाया गया है, इसी वजह से कई लोग इसे परीक्षा मान रहे थे।

भर्ती प्रक्रिया: लॉटरी और ट्रेड टेस्ट

इस भर्ती में सबसे पहले लॉटरी सिस्टम अपनाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा। ट्रेड टेस्ट में साफ-सफाई, नालों की सफाई, रोड पर झाड़ू लगवाकर कार्य क्षमता देखी जाएगी।

संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर होगी नियुक्ति

सफाई कर्मियों की नियुक्ति पहले संविदा आधार पर की जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संविदा नियुक्ति का प्रस्ताव मंत्री को भेज दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 5 साल तक संविदा पर रखा जाएगा।

5 साल बाद योग्य कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा

संविदा अवधि के दौरान कर्मचारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। जो कर्मचारी 5 साल तक सही तरीके से काम करेंगे और निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें स्थाई (परमानेंट) किया जाएगा। जो कर्मचारी काम सही नहीं करेंगे, उन्हें इस अवधि में हटाया भी जा सकता है।

महिला और पुरुष दोनों के लिए अवसर

इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है। यह भर्ती अनपढ़ अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर लेकर आई है।

अनुभव प्रमाण पत्र से जुड़ी शर्त

भर्ती में एक साल का अनुभव प्रमाण पत्र मांगा जाएगा। यह प्रमाण पत्र नगर पालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायत, अटल सेवा केंद्र, सरकारी, अर्ध-सरकारी या प्राइवेट संस्थानों में सफाई कार्य से संबंधित होना चाहिए।

पहले भी कई बार रद्द हो चुकी है भर्ती

  1. सफाई कर्मचारी भर्ती पहले भी कई बार निरस्त हो चुकी है।
  2. 2023 में 13184 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसे अप्रैल 2023 में रद्द कर दिया गया।
  3. इसके बाद 24797 पदों पर भर्ती निकाली गई, जिसे अगस्त 2024 में निरस्त कर दिया गया।
  4. 2025 में 23820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी वापस ले ली गई थी।
  5. अनुभव प्रमाण पत्र, प्राथमिकता और प्रशासनिक कारणों से यह भर्तियां रद्द होती रहीं।

राजस्थान संविदा भर्ती नियम 2022 के तहत भर्ती

सरकार ने स्थाई भर्ती मॉडल पर पुनर्विचार करते हुए राजस्थान संविदा भर्ती नियम 2022 के तहत कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम अपनाने का निर्णय लिया है। भर्ती परीक्षा कैलेंडर के 36 नंबर पेज पर सफाई कर्मचारी भर्ती का उल्लेख किया गया है।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 के लिए जरूरी बातें

सफाई कर्मचारी भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें। यह भर्ती लॉटरी और ट्रेड टेस्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top