vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP ESB Exam Calendar 2026 New: एक से दो दिनों में जारी होने की संभावना, 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती संभव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

MP ESB Exam Calendar 2026:मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी के एग्जाम कैलेंडर का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। हाल ही में यह खबर भी आई कि एग्जाम कैलेंडर जारी ना होने से युवा परेशान हैं और लगातार यह मांग कर रहे हैं कि ईएसबी जल्द से जल्द अपना कैलेंडर जारी करे। अब जो जानकारी मिली है, उससे युवाओं को बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि यह सामने आया है कि ईएसबी अपना एग्जाम कैलेंडर कब जारी करेगा और कितनी परीक्षाएं आयोजित कर सकता है।

ESB Exam Calendar 2026 कब जारी होने वाला है?

खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर इसी हफ्ते जारी हो सकता है। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। दावा किया जा रहा है कि ईएसबी एक से दो दिनों के अंदर 2026 का अपना परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है।

हाल ही में खजुराहो में हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद ईएसबी के चेयरमैन संजय शुक्ला ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

ESB Calendar में संभावित परीक्षाएं कौन-कौन सी होंगी?

मिली जानकारी के अनुसार, MPESB के कैलेंडर में कई भर्ती परीक्षाएं और पात्रता परीक्षाएं शामिल हो सकती हैं। अब तक जितने विभागों ने भर्ती की डिमांड भेजी है, उन सभी परीक्षाओं को शेड्यूल में शामिल किया गया है। मोटे तौर पर 7000 से ज्यादा पद इन भर्तियों में आ सकते हैं।

संभावित भर्तियां और उनका विवरण

कैलेंडर में जिन परीक्षाओं के शामिल होने की संभावना है, वे हैं—

  • सूबेदार और एसआई की भर्ती
  • इसमें करीब 500 पद आ सकते हैं
  • समूह दो, उप समूह तीन की भर्ती
  • समूह एक, उप समूह दो की भर्ती
  • जेल प्रहरी की परीक्षा
  • समूह दो की परीक्षा
  • सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल
  • विभिन्न विभागों के प्रशिक्षण अधिकारियों की चयन परीक्षा
  • स्वास्थ्य विभाग के फोर्थ ग्रेड के पद

इसके अलावा, साल 2026 के अंत में पुलिस आरक्षक भर्ती होने की भी संभावना है। विभागों से मिली डिमांड के आधार पर ईएसबी डेरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा, प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, पीएचटी जैसी प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। यानी ये परीक्षाएं भी कैलेंडर में शामिल हो सकती हैं।

साथ ही सालाना होने वाली पात्रता परीक्षाएं भी शेड्यूल में होंगी—

  • प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
  • माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा

महत्वपूर्ण सवाल: पुलिस भर्ती बोर्ड बनने के बाद ESB का रोल क्या होगा?

यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि पुलिस भर्ती बोर्ड बन जाता है और पुलिस की बड़ी भर्तियां वह करवाता है, तो ईएसबी के पास कौन-सी परीक्षाएं बचेंगी और उन्हें ईएसबी कैसे संगठन करेगा। इस सवाल का अभी किसी के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top