vacancyxyz

राजस्थान सुरक्षा सलाहकार भर्ती फॉर्म शुरू 2025 | महिला अधिकारिता विभाग नई भर्ती बिना परीक्षा

राजस्थान सुरक्षा सलाहकार भर्ती फॉर्म शुरू 2025 | महिला अधिकारिता विभाग नई भर्ती बिना परीक्षा

जय हिंद वंदे मातरम प्यारे साथियों।राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग भर्ती 2025 के अंतर्गत महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की भर्ती आ चुकी है। यह भर्ती बिना परीक्षा सीधी भर्ती है और पुलिस थानों में ड्यूटी लगेगी। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी यहां विस्तार से दी जा रही है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है और कौन नहीं कर सकता, इसकी पूरी जानकारी नीचे समझाई गई है।

राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग भर्ती 2025

भर्ती का नाम और विभाग

राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग भर्ती 2025
महिला सुरक्षा सलाह केंद्र भर्ती
ड्यूटी स्थान – पुलिस थाना
भर्ती प्रकार – बिना परीक्षा सीधी भर्ती

जिला और थाना विवरण

यह भर्ती पुलिस सर्किल सवाई माधोपुर ग्रामीण के अंतर्गत पुलिस थाना चौथ के बरवाड़ा में महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के लिए की जा रही है।सवाई माधोपुर जिले का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन दिनांक 24 दिसंबर 2025 को शाम 5:00 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।
नोटिफिकेशन 27 नवंबर को जारी किया गया था।

कौन आवेदन कर सकता है

इस भर्ती में कोई भी महिला व्यक्तिगत रूप से आवेदन नहीं कर सकती।इसमें केवल पात्रता धारी गैर शासकीय संस्था ही फॉर्ज जमा करवा सकती है।

आवेदन करने वाली संस्था निम्न हो सकती है

  • एनजीओ
  • ट्रस्ट
  • ठेकेदार
  • पंजीकृत सामाजिक संस्था

यह कोई आंगनबाड़ी या व्यक्तिगत भर्ती नहीं है। यह पूरी तरह संस्था आधारित भर्ती है।

भर्ती की प्रक्रिया (टेंडर प्रक्रिया)

यह भर्ती टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है।
जो संस्था चयनित होगी वही महिला कर्मचारी लगाएगी और उन्हें वेतन भी वही संस्था देगी।
एक प्रकार से यहां ठेका दिया जा रहा है।

आवेदन कहां जमा करना है

आवेदन कार्यालय सहायक निदेशक
महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर
में जमा करवाए जाएंगे।

संस्था के लिए आवश्यक शर्तें

संस्था को अपना पूरा विवरण देना होगा, जिसमें शामिल है

  • संस्था का पूरा नाम
  • पंजीकरण विवरण
  • फोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • संस्था के सामाजिक कार्यों का विवरण

ऐसी संस्था को प्राथमिकता दी जाएगी जो गरीबों, बेसहारों और जरूरतमंदों के लिए नियमित रूप से सामाजिक कार्य करती हो।

महिला सुरक्षा सलाह केंद्र का कार्य

महिला सुरक्षा सलाह केंद्र का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता करना है।
यहां आने वाली महिलाओं की

  • सुनवाई की जाती है
  • उन्हें समझाया जाता है
  • राजीनामा करवाया जाता है
  • मेडिकल करवाया जाता है
  • भविष्य में परेशानी न हो इसके लिए पाबंद किया जाता है

इसका उद्देश्य पुलिस का कार्यभार कम करना और मामलों का समाधान थाने स्तर पर ही करना है।

आवश्यक महिला कर्मचारी योग्यता

संस्था के पास महिला सुरक्षा सलाह केंद्र चलाने के लिए दो प्रशिक्षित और योग्य महिला कर्मचारी होना आवश्यक है।

  1. प्रथम महिला कर्मचारी
    • परामर्श दाता
    • समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर
  2. द्वितीय महिला कर्मचारी
    • विधि स्नातक
    • एलएलबी डिग्री धारक

महत्वपूर्ण जानकारी

  • यह भर्ती बिना परीक्षा है
  • केवल संस्था आवेदन कर सकती है
  • व्यक्तिगत महिला आवेदन नहीं कर सकती
  • ड्यूटी पुलिस थाना परिसर में होगी
  • अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 है

राजस्थान सुरक्षा सलाहकार भर्ती फॉर्म शुरू 2025 | महिला अधिकारिता विभाग नई भर्ती बिना परीक्षा

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top