vacancyxyz

UP Police SI Cut Off 2026 New:उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 Exam Review| 14 और 15 मार्च परीक्षा | पेपर लेवल, कट ऑफ और आंसर की जानकारी

UP Police SI Cut Off 2026 New:उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 Exam Review| 14 और 15 मार्च परीक्षा | पेपर लेवल, कट ऑफ और आंसर की जानकारी

UP Police SI Cut Off 2026:उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में पूरी हो चुकी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के अनुभव और अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पेपर का स्तर ईजी टू मॉडरेट रहा। परीक्षा में रिजनिंग, हिंदी, गणित और जीके जीएस से प्रश्न पूछे गए और अधिकांश विद्यार्थियों ने 160 के 160 प्रश्न लगाने का प्रयास किया क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। कई विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि कुछ विद्यार्थियों से सिली मिस्टेक्स भी हुईं। पिछले अनुभव के आधार पर यह माना जा सकता है कि परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की लगभग 15 दिन के अंदर जारी की जा सकती है।

UP Police SI Cut Off 2026

उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षाउत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर
परीक्षा तिथि14 मार्च और 15 मार्च
कुल पाली4 पालियां
कुल प्रश्न160
विषयरिजनिंग, हिंदी, गणित, जीके जीएस
पेपर स्तरईजी टू मॉडरेट
आंसर कीलगभग 15 दिन के अंदर संभव

पेपर का ओवरऑल स्तर

परीक्षा के विश्लेषण में यह सामने आया कि पेपर को पूरी तरह आसान कहना सही नहीं होगा। जो विद्यार्थी नियमित तैयारी कर रहे थे और मॉक टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उनका पेपर बेहतर गया।

किसी भी परीक्षा का मूल्यांकन इस आधार पर नहीं किया जा सकता कि पेपर हलवा था, क्योंकि पेपर आसान उसी को लगता है जिसने पहले से अच्छी तैयारी की होती है।

परीक्षा में दो चीजें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहीं

  • स्पीड
  • एक्यूरेसी

अगर किसी विद्यार्थी की स्पीड अच्छी थी लेकिन एक्यूरेसी कम थी तो उससे भी गलती हो सकती है।

विषय अनुसार परीक्षा का स्तर

परीक्षा में अलग-अलग विषयों का स्तर इस प्रकार बताया गया।

  • रिजनिंग – अधिकांश प्रश्न आसान थे लेकिन कुछ विद्यार्थियों से सिली मिस्टेक्स हुई
  • हिंदी – कुछ शिफ्ट में विद्यार्थियों को थोड़ा कठिन लगा
  • गणित – ओवरऑल आसान माना गया, हालांकि डीआई के कुछ प्रश्नों में समय लगा
  • जीके जीएस – इस सेक्शन का मूल्यांकन थोड़ा कठिन माना गया

कई विद्यार्थियों ने जीके जीएस में 30 से 35 प्रश्न तक सही करने की बात कही।

सिली मिस्टेक्स का प्रभाव

परीक्षा के बाद जब विद्यार्थी घर आकर अपने प्रश्नों का मूल्यांकन करते हैं तो उन्हें पता चलता है कि कुछ गलतियां जल्दबाजी में हो जाती हैं।

उदाहरण के लिए

  • प्रश्न पूरा पढ़े बिना विकल्प चुन लेना
  • सही उत्तर पहचानने के बाद भी गलत विकल्प टिक कर देना

ऐसी छोटी गलतियां कई विद्यार्थियों के साथ हुईं।

UP Police SI संभावित कट ऑफ (फॉर फिजिकल)

कट ऑफ को लेकर कोई निश्चित दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन एक सामान्य आधार पर संभावित अनुमान इस प्रकार बताया जा सकता है।

वर्गसंभावित अंकप्रश्न संख्या
पुरुष320 से 330 अंक128 से 132 प्रश्न
महिला310 से 320 अंक124 से 128 प्रश्न

यह केवल एक अनुमान है और इसमें 10 से 15 अंक का अंतर संभव हो सकता है।

UP Police SI आंसर की कब आ सकती है

अगर पिछले अनुभव को देखा जाए तो वर्ष 2021 में परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक चली थी और 10 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।

इसी अनुभव के आधार पर यह माना जा सकता है कि इस बार भी परीक्षा के बाद लगभग 15 दिन के अंदर प्रोविजनल आंसर की जारी हो सकती है।

आगे की तैयारी क्या करें

परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे आगे की तैयारी जारी रखें।

  • फिजिकल की तैयारी शुरू करें
  • पीईटी और पीएसटी के लिए तैयारी रखें
  • उत्तर प्रदेश कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी भी जारी रखें

जिन विद्यार्थियों ने कांस्टेबल का फॉर्म भरा है उन्हें कांस्टेबल की परीक्षा और फिजिकल दोनों की तैयारी साथ-साथ करनी चाहिए

परीक्षा से मिला अनुभव

इस परीक्षा से एक बात स्पष्ट हुई कि जो विद्यार्थी लंबे समय से अच्छे से तैयारी कर रहे थे और मॉक टेस्ट लगाते रहे, उनका प्रदर्शन बेहतर अच्छा रहा।

परीक्षा में वही विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर पाए जिनकी

  • स्पीड अच्छी थी
  • और स्पीड के साथ सही उत्तर देने की क्षमता थी

इसी लिए कहा जाता है कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए स्पीड और एक्यूरेसी दोनों का संतुलन होना जरूरी होता है

UP Police SI Cut Off 2026 New:उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 Exam Review| 14 और 15 मार्च परीक्षा | पेपर लेवल, कट ऑफ और आंसर की जानकारी

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top