vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

UP Police New Vacancy 2025:यूपी पुलिस सिपाही और जेल वॉर्डर भर्ती 2025 25455 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन इसी माह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

UP Police New Vacancy 2025:आप सभी लोगों को मेरा प्यार भरा नमस्कार। बहुत बड़ी ख़बर आप लोगों के लिए है। जिस घड़ी का इंतज़ार था, वह घड़ी अब आ चुकी है।

यह बहुत अच्छी खबर है उन बच्चों के लिए जो यूपीएसआई की तैयारी कर रहे हैं और यूपी कास्टेबल की भर्ती का बहुत दिनों से इंतज़ार कर रहे थे। पिछली भर्ती में जो बच्चे एक नंबर, आधे नंबर, डेढ़ नंबर या दो नंबर से रह गए थे, उनके लिए यह भर्ती बहुत बड़ी राहत लेकर आई है।

UP Police New Vacancy 2025

यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म

पिछली बार कांस्टेबल की भर्ती दो चरणों में हुई थी, क्योंकि बीच में पेपर से जुड़ी समस्या आ गई थी। इस बार काफी समय से खबरें आ रही थीं कि भर्ती इस महीने आएगी, 10 दिन में आएगी, 15 दिन में आएगी या 20 दिन में आएगी।अब यह इंतजार पूरी तरह खत्म हो चुका है।

25000 पद क्यों बताए जा रहे हैं?

पहले 21,000 या 20,000 पदों पर भर्ती की बात सामने आ रही थी। यहां 25,000 पद लिखे गए हैं और भर्ती का विज्ञापन आने की बात कही गई है। आवेदन इसी माह से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

जब भी किसी भर्ती के लिए लिखा जाता है कि आवेदन इसी माह, तो इसका मतलब होता है कि नोटिफिकेशन जारी होने वाला है और फॉर्म भी भरे जाएंगे।

UP Police Constable Notification 2025 सिपाही और जेल वॉर्डर पदों का पूरा विवरण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

  • सिपाही के 22,000 पद
  • जेल वॉर्डर के 2800 पद

22,000 और 2800 पदों को जोड़ने पर कुल संख्या करीब 25,000 हो जाती है।

25455 पदों पर सीधी भर्ती की पुष्टि

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही सिपाहियों और जेल वॉर्डर के 25455 पदों पर सीधी भर्ती होगी।
स्थान की हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दिसंबर माह में सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा

बोर्ड की वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस में भर्ती के इच्छुक युवाओं को बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी है।
किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

पदों की संख्या बढ़ने का कारण

पहले 19220 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बनाया गया था।
पिछले 8 महीनों के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं।

करीब 3000 अतिरिक्त पद जोड़कर अब सिपाही के पद 22,000 के आसपास पहुंच गए हैं और जेल वॉर्डर के 2800 पद मिलाकर कुल संख्या लगभग 25,000 हो जाती है।

पहले प्रस्तावित 19220 पदों का विवरण

  • सिपाही पीएसी – 9837
  • सिपाही पीएसी महिला वाहिनी – 2282
  • सिपाही नागरिक पुलिस – 3245
  • सिपाही पीएसी सशस्त्र पुलिस बल – 2444
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल – 1341
  • घुड़सवार पुलिस – 71

कुल – 19220 पद

रिक्त पदों की सटीक और अंतिम जानकारी विज्ञप्ति में दी जाएगी।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट के 758 पदों को लेकर स्पष्टता

  • फॉरेंसिक एक्सपर्ट के 758 पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे।
  • यह भर्ती यूपी पुलिस सिपाही और जेल वॉर्डर की सीधी भर्ती से अलग है।
  • इन पदों के लिए अलग टेस्ट और अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।

UP Constable New Vacancy भर्ती प्रक्रिया और सिलेबस

  • भर्ती प्रक्रिया सीधी होगी।
  • लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा।
  • सिलेबस पहले जैसा ही रहने की संभावना है।
  • नेगेटिव मार्किंग और आयु में छूट की जानकारी ,नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

निष्कर्ष

यूपी पुलिस सिपाही और जेल वॉर्डर भर्ती 2025 में 25455 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है।
आवेदन इसी माह शुरू होने की पूरी संभावना है।
नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा।जय हिंद, जय भारत।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top