Rajasthan New Govt Job 2025-26:राजस्थान में चार भर्तियों की अपडेट ,यहां हम पूरी जानकारी को विस्तार से समझेंगे। चार भर्तियां कौन-कौन सी हैं, उनके ऊपर बात करेंगे,फोर्थ ग्रेड, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर अनुदेशक, खाद्य विभाग। चलिए एक एक करके देखते हैं इनकी डिटेल्स
Rajasthan New Govt Job 2025 Full Details
राजस्थान नई भर्ती 2025-26 – बड़ी अपडेट
लाइब्रेरियन, कंप्यूटर अनुदेशक, फोर्थ ग्रेड, खाद्य विभाग – पदों में वृद्धि और नई भर्ती की मंजूरी।

1. लाइब्रेरियन भर्ती – 100 पद बढ़ाए गए
यह है जयपुर दैनिक भास्कर 24 नवंबर 2025 की अपडेट।चार भर्तियों के अभ्यार्थियों के लिए बड़ी राहत।
लाइब्रेरियन भर्ती में 100 पद बढ़ेंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड 2024 भर्ती पहले 548 पदों पर थी—
- शिक्षा विभाग – 500 पद
- संस्कृत शिक्षा – 48 पद
अब इसमें 100 पद और बढ़ गए, यानी कुल 648 पद हो चुके हैं।पद बढ़ाने की मांग अभ्यार्थियों द्वारा लगातार की जा रही थी।
2. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 2300 पदों की मंजूरी
शिक्षा विभाग जल्द अभ्यर्थना भेजेगा। वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक के 2300 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।
पदों का विवरण:
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक – 2000 पद
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक – 300 पद
हालाँकि अभ्यर्थियों की मांग 8000 पदों की थी।
शुरुआती प्रस्ताव वित्त विभाग को यह भेजा गया था—
- बेसिक: 3500
- वरिष्ठ: 315
कुल: लगभग 4000 पदों का प्रस्ताव। लेकिन स्वीकृति केवल 2300 पदों पर मिली है।
3. चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ ग्रेड) भर्ती – पद बढ़ाने की संभावना
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 53749 पदों पर निकली थी।परीक्षा सितंबर में हुई, जिसमें 21 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए।
बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष हनुमान किसान के अनुसार—राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 82,000 पद स्वीकृत हैं।
इसलिए भर्ती में कम से कम 10,000 पदों की बढ़ोतरी होनी चाहिए।
सीधे-सीधे स्कूलों में ही 25,000 पद खाली चल रहे हैं।
यदि 10,000 पद बढ़ते हैं, तो भर्ती 60,000 – 65,000 के बीच हो सकती है।
4. खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) भर्ती – 296 चयनितों को नियुक्ति जल्द
FSO 2019 और 2022 की भर्ती में चयनित 296 अभ्यर्थी जल्द नियुक्ति पाएंगे।
कोर्ट ने कहा—
14 दिन की इंडक्शन ट्रेनिंग नियुक्ति से पहले जरूरी नहीं है।चयनित अभ्यर्थी यह ट्रेनिंग प्रोबेशन पीरियड में भी कर सकते हैं।
ऐसे में सरकार को चिकित्सा विभाग को नियुक्ति जारी करने का निर्देश देना चाहिए।
Rajasthan New Govt Job 2025 Update
यह थी राजस्थान की चार बड़ी भर्तियों—
लाइब्रेरियन, कंप्यूटर अनुदेशक, फोर्थ ग्रेड, खाद्य विभाग—की महत्वपूर्ण और खुशखबरी वाली अपडेट।
जैसे ही कोई नोटिस जारी होगा, तुरंत साझा किया जाएगा। जय हिंद।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







