vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

PM kisan Yojana 20th Kist: जून में इस तारीख को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त,देखे पूरी खबर

PM kisan Yojana 20th Kist
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

PM kisan Yojana 20th Kist: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जून के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि जून की किस तारीख को आपको पीएम किसान योजना की 20वीं की किस्त के ₹2000 मिलने वाले हैं।

PM kisan Yojana 20th Kist

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक लाभार्थी किसानों को 19 किस्तों का पैसा मिल चुका है। इस योजना की शुरुआत के साथ ही भारत सरकार लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों को हर वर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करती है। यह राशि किसानों को अलग-अलग किस्तों में जारी की जाती है। सरकार द्वारा हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को ₹2000 की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर में करीब 9 करोड़ से अधिक किसान लाभ उठा रहे हैं इस योजना में किसानों को सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रक्रिया के माध्यम से हर-चार महीने के अंतराल पर ₹2000 की राशि का भुगतान करती है। इसके अलावा कुछ राज्य सरकार भी अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से पीएम किसान से मिली जुली योजना का संचालन कर रहे हैं।

जिसके तहत उस राज्य के किसानों को अलग से सम्मान निधि के रूप में कुछ निश्चित राशि का भुगतान किया जा रहा है। जैसे कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तो वहीं महाराष्ट्र सरकार द्वारा शेतकारी किसान सम्मान योजना संचालित की जा रही है।

PM kisan Yojana 20th Kist New Update

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को अब तक 19वीं किस्त का पैसा मिल चुका है और इन किसानों को अब PM kisan Yojana 20th Kist का इंतजार है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की राशि कब तक किसानों को मिलेगी।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भारत सरकार द्वारा जून के पहले सप्ताह में ट्रांसफर की जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की राशि का भुगतान किया जाता है तो इस बार किसानों को जून के पहले सप्ताह में ₹2000 दिए जाएंगे क्योंकि 19वीं किस्त की राशि किसानों के बैंक के खाते में फरवरी के महीने में ट्रांसफर की गई थी।

20वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर बार ₹2000 की आर्थिक राशि का भुगतान किया जाता है और इस बार भी किसानों को PM kisan Yojana 20th Kist में ₹2000 की राशि का ही भुगतान किया जाएगा इस योजना में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाने का विचार नहीं किया गया है।

20वीं किस्त के लिए करे ये जरूरी काम

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसानों को कुछ जरूरी कार्य करने होंगे।

  • किसानों को पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 20वीं किस्त के लिए यह अनिवार्य है।
  • किसानों को अपना बैंक खाता डीबीटी सक्रिय रखना होगा। ताकि 20वीं किस्त आसानी से प्राप्त हो सके।
  • पीएम किसान योजना में किसानों को भी सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके अलावा पति और पत्नी में से केवल कोई एक ही इस योजना की राशि प्राप्त कर सकते है।

Also Read: PM Kisan Yojana 20th kist List: पीएम किसान 20वीं किस्त के ₹2000 जल्द आपके खाते में आयेंगे, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम!

PM kisan Yojana 20th Kist: जून में इस तारीख को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त,देखे पूरी खबर

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top