मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की भर्ती परीक्षाओं के MPESB Result 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Group 2 Sub Group 3, Forest Guard, Jail Prahari और Hospital Assistant Result 2026 का इंतजार अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं। अब जल्द आपको इनके रिजल्ट वारी वारी से देखने को मिलने वाला हैं।
MPESB Result 2026 Full Details
MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026
Group 2 Sub Group 3 की परीक्षा 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी। फरवरी से अगस्त तक समय बीत जाने के बाद भी इसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।
बताया गया है कि अभी 2 से 3 विभागों का फॉलोअप बाकी है। विभागों और MPESB के बीच रिजल्ट को लेकर जल्द सहमति बनने की संभावना है। इसलिए रिजल्ट आने में थोड़ा और समय लग सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
MP Forest Guard और Jail Prahari Result 2026
Forest Guard और Jail Prahari परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है। Forest की परीक्षा 4 जून से 19 जून 2026 तक हुई थी। एक परीक्षा को रद्द करने के बाद 20 जून को दोबारा कराया गया था।
एसबी और मीडिया अपडेट के अनुसार Forest Guard और Jail Prahari Result अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
जिन अभ्यर्थियों के करीब 75 या उससे अधिक अंक हैं, वे Physical की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी थी इसलिए कटऑफ ज्यादा नहीं जायेगा।
MP Hospital Assistant Result 2026
Hospital Assistant की परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई थी। इसके रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई पक्की अपडेट नहीं बताई गई है।
संभावना जताई गई है कि Hospital Assistant Result में अभी समय लग सकता है और यह सितंबर 2026 तक भी जा सकता है। हालांकि आधिकारिक रिजल्ट तारीख की कोई भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
Nursing Officer और Sister Tutor Result
Nursing Officer और Sister Tutor की परीक्षा 15 मई 2026 को एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी। इसके रिजल्ट को लेकर भी फिलहाल कोई नई अपडेट नहीं बताई गई है।
कौन सा रिजल्ट पहले आएगा?
मौजूदा अपडेट के अनुसार सबसे पहले MP ESB Forest Guard और Jail Prahari Result 2026 जारी होने की बात बताई गई है। इसके बाद mp Group 2 Sub Group 3 Result आने की उम्मीद है।
वहीं Hospital Assistant Result के लिए अभी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है और इसमें सितंबर तक समय लग सकता है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







