MP Varg 2 Bharti 2025: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में विज्ञान विषय के शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन फिर भी इस विषय के पदों की संख्या बेहद कम घोषित की गई है। हाल ही में भोपाल में आयोजित माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा में विज्ञान विषय के लिए केवल 14 रिक्त पद घोषित किए गए हैं, जबकि जरूरत 3500 से ज्यादा शिक्षकों की है।
MP Varg 2 Bharti 2025 विज्ञान विषय के पदों में होगी वृद्धि
सूत्रों के अनुसार, यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। शिक्षा विभाग के भीतर इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हो रही है और संभावना है कि विज्ञान विषय के रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए, कई शिक्षक और छात्रों के अभिभावक नाराज हैं। हर कोई इस बात से चिंतित है कि विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के लिए केवल 14 पद क्यों जारी किए गए हैं। दोस्तों, सोचिए, जहां एक तरफ सरकार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बना रही है, वहीं सरकारी स्कूलों में विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों की भारी कमी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
स्कूलों में 3500 शिक्षको की जरुरत, पर भर्ती सिर्फ 14
दोस्तों, आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हाल ही में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा की घोषणा की थी। इस परीक्षा में MP Varg 2 Bharti 2025 के तहत विज्ञान विषय के लिए केवल 14 पद घोषित किए गए हैं। यह भी सभी पद ट्राइबल डिपार्टमेंट के अंतर्गत आते हैं।
हैरानी की बात यह है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार विज्ञान विषय में एक भी वैकेंसी जारी नहीं की है। वहीं विभाग में 3500 से अधिक पद रिक्त हैं। यह फैसला न केवल छात्रों बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी परेशान कर रहा है।
Also Read:- MP TET Varg 2 Vacancy 2025 Notification OUT: मध्य प्रदेश में 10,000 शिक्षकों की होगी भर्ती, आवेदन शुरू
दोस्तों, विज्ञान और गणित दो ऐसे विषय हैं, जो छात्रों के करियर को मजबूत नींव देते हैं। जब शिक्षकों की कमी होगी, तो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी? यह सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है।
आज के समय में जब सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने की जरूरत है, तब विज्ञान और गणित जैसे विषयों के शिक्षकों की भारी कमी पूरे शिक्षा तंत्र को कमजोर कर रही है।
भोपाल में शिक्षको का प्रदर्शन
दोस्तों, इस मुद्दे को लेकर भोपाल में प्रदर्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। शिक्षक संगठनों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रही हैं। यहां तक कि भाजपा के कुछ नेता भी इस फैसले को गलत मान रहे हैं।
सच तो यह है कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की कमी पूरे समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मध्य प्रदेश में 3500 विज्ञान शिक्षकों की कमी हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल सकती है।
दोस्तों, यह वक्त है कि सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। स्कूल शिक्षा विभाग को चाहिए कि विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अधिक से अधिक शिक्षकों की भर्ती करे।
अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक हों, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
दोस्तों, MP Varg 2 Bharti 2025 से जुड़ा यह मुद्दा वाकई चिंताजनक है। सरकार को जल्द से जल्द विज्ञान विषय के रिक्त पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







