MP Police Arakshak Bharti 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से 8500 पुलिस विभाग के पदों का अपडेट आया हैं, जिसमें 7500 नई कांस्टेबल वेकैंसी और 500 सब इंस्पेक्टर के शामिल हैं,साथ में 500 लिपिक संवर्ग के पद भी शामिल किए गए हैं। MP police Sub inspector Notification इसी महीने के सितंबर अंत में जारी कर दिया जायेगा। MP Police SI की भर्ती लगभग 7 साल बाद होने की उम्मीद हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ बच्चों को इंतजार ही करना पड़ा हैं, बाकी की डिटेल नीचे दी जा रही हैं।
MP Police Arakshak Bharti 2025
MP Police SI Bharti 2025 New Update
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 नोटिफिकेशन
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती का फिर से डॉ मोहन यादव जी ने ऐलान कर दिया हैं, सवाल है कि जो अभी हाल ही में 8500 पदों की अपडेट चल रही हैं उसके हिसाब से 7500 पद कब आयेगे, क्योंकि अभी हाल ही में नए बैच ज्वाइन हुए हैं तो नई भर्ती आना तय हैं, और मीडिया रिपोर्ट और esb की माने तो सितंबर महीने के अंत में देखने को मिल जाएगा, मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2025।

पुलिस आरक्षक और उप निरीक्षक के 8000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया इस माह से शुरू
भोपाल (राज्य ब्यूरो) — मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस महीने से आरक्षक (सिपाही) के 7500 और उप निरीक्षक (SI) के 500 पदों पर भर्ती शुरू होगी। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही परीक्षा की तिथि और आवेदन की जानकारी जारी की जाएगी।
पुलिस प्रक्रिया होगी पारदर्शी और चरणबद्ध
सूत्रों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और चरणबद्ध होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाएगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। सभी योग्य और पंजीकृत अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस बार भर्ती में रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, बिना पंजीयन वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करा लें।
इस भर्ती में लगा 6 माह का समय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए थे कि पुलिस विभाग में जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए कुल 12,500 पदों की भर्ती का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें से पहले चरण में 8000 पदों पर भर्ती होगी। यह प्रक्रिया लगभग छह माह में पूरी होगी।
अंतिम निर्णय सरकार द्वारा
पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। सरकार द्वारा नियमावली में बदलाव और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया में कुछ देरी हुई, लेकिन अब पूरी तैयारी के साथ भर्ती शुरू की जा रही है।
युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
सरकार का कहना है कि यह भर्ती प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर देगी। सभी जिलों से आवेदन लिए जाएंगे और आरक्षण नीति का भी पूरा पालन किया जाए।
- (no title)
- UPTET 2026 Syllabus Download Pdf- यूपीटेट 2026 एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी
- UPTET 2026 Notification Out: Form Date, Exam Date, Eligibility, Full Details
- Rajasthan Security Guard & Supervisor Vacancy 2026 Form – बिना परीक्षा सीधी भर्ती (10वीं / 12वीं पास), कैसे फॉर्म भरें
- MP Police Lab Vacancy ki Taiyari kaise karen- एमपी पुलिस लैब परीक्षा एक बार में पास करें,ये तरीका जाने

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।







