MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026,मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 को लेकर एक नया आदेश जारी हुआ है। यह आदेश पंचायत राज संचालनालय, मध्य प्रदेश की ओर से जारी किया गया है।
इस आदेश में ग्राम पंचायत सचिव की अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जरूरी जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि नियुक्ति के लिए तय योग्यता पूरी करना जरूरी है।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026
एमपी ग्राम पंचायत सचिव भर्ती आदेश 2026
पंचायत राज संचालनालय, मध्य प्रदेश
नए आदेश में क्या कहा गया?
आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव की अनुकंपा नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित योग्यता होना जरूरी है।
उम्मीदवार के पास—
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
- मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर डिप्लोमा
- CPCT पास
- हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर की जरूरी दक्षता होनी चाहिए।
इसका मतलब साफ है कि केवल अनुकंपा नियुक्ति होने के कारण योग्यता में छूट नहीं मिलेगी।
CPCT को लेकर बड़ा अपडेट
इस आदेश के बाद यह बात और साफ हो गई है कि CPCT को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को CPCT की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। भर्ती का नोटिफिकेशन आने के बाद समय कम मिल सकता है।
2900 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी
मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव के करीब 2900 पदों पर भर्ती ESB के नए कैलेंडर में जारी हो चुकी हैं,हालांकि अंतिम पदों की संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कन्फर्म हो पाएगा।
भर्ती नवंबर-दिसंबर 2026 के आसपास आएगी।
ग्राम रोजगार सहायकों के लिए भी जरूरी नियम
इस भर्ती में ग्राम रोजगार सहायक के भी पद हैं और नए आवेदकों को भी मौका मिलेगा।
यदि योग्य ग्राम रोजगार सहायक उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नियम के अनुसार बचे हुए पद अन्य पात्र उम्मीदवारों से भर दिए जाएंगे।
उम्मीदवार अभी से तैयारी करें
ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए उम्मीदवार अभी से हिंदी, कंप्यूटर, गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान की तैयारी शुरू कर दे।
सबसे जरूरी बात: CPCT और कंप्यूटर डिप्लोमा से जुड़ी योग्यता अभी से रख लें।
अभी भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, इसलिए पदों की संख्या, आवेदन तारीख, परीक्षा तारीख और पूरा सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही पक्का होगा।
पंचायत राज संचालनालय, मध्य प्रदेश नया आदेश डाउनलोड करें

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।
मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।
VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।
Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles







