MP ESB Calendar 2026 के साथ लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है क्योंकि मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती को गृह विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के द्वारा कराई जाएगी। इसके साथ ही MP ESB Calendar 2026-27, ग्राम पंचायत सचिव भर्ती, Group 2 Sub Group 4, Sub Engineer और MP TET को लेकर भी बहुत बड़ी जानकारी देने वाला हूं।
यदि आप MP Police, पंचायत सचिव या MPESB भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो यह पेज आपके बहुत महत्वपूर्ण है, ध्यान से पढ़ें
MP ESB Calendar 2026 Full Short Details
MP Police Recruitment 2026 कुल 9662 पदों पर भर्ती
गृह विभाग द्वारा पुलिस भर्ती के लिए कुल 9662 पदों को स्वीकृति दे दी है कौन कौन से पद है नीचे देख लो आप लोग

- आरक्षक (Constable)
- चालक (Driver)
- MPSI (Sub Inspector)
- सूबेदार
- सूबेदार स्टेनो
- ASI LDC
इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया MPESB के माध्यम से होगी।
MP Police Notification 2026 कब आएगा ?
मौजूदा अपडेट के अनुसार MP Police भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी हो जायेगा, विभागीय अधिकारी के अनुसार। बांकी आप लोग तैयारी चालू रखो।
MP Police Exam Date 2026
संभावना है कि भर्ती परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर 2026 में आयोजित की जा सकती है। और अंतिम परीक्षा तिथि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको बता पाऊंगा।
क्या MP Police Exam में Negative Marking होगी?
जी हाँ। MPESB द्वारा आयोजित नई भर्तियों में 1/4 (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग लागू अब हो चुकी है।
पेपर में उन्हीं प्रश्न को टिक करना जो आपको सही से पता हो।
MP Police Syllabus 2026 Old या New
मप्र पुलिस भर्ती पुराने सिलेबस के अनुसार आयोजित होने की जाएगी क्योंकि नए भर्ती नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने की प्रक्रिया में हैं। इसलिए इससे पहले जारी होने वाली भर्तियों में पुराने परीक्षा पैटर्न और पुराने सिलेबस को ही लागू किया जाएगा, बाकी Notification में सब स्पष्ट हो जायेगा।
MP Police Driver Bharti 2026
इस बार अच्छी खबर है कि मप्र पुलिस ड्राइवर (चालक) के पद भी जारी हुई है। इसके लिए कौन कौन Eligible होंगे जान लो
- 10वीं पास
- फिजिकल स्टैंडर्ड हाइट, चेस्ट सब फिट होना चाहिए
- वैध Driving Licence (LMV/HMV)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- ड्राइविंग स्किल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
बाकी आई सीमा, चयन प्रक्रिया सब सेम रहेगी।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026
पंचायत सचिव भर्ती को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।बताया जा रहा है कि लगभग 2500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग द्वारा Rule Book MPESB को भेजी जा चुकी है और अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।
मप्र ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए योग्यत
अभी यह भर्ती पहली बार होने जा रही है तो योग्यता फाइनल रुलबुक से स्पष्ट हो पाएगी। बांकी विभागीय खबर से ये योग्यता हो सकती है
- 12th,Graduation पास होना चाहिए
- एक वर्षीय Computer Diploma
- CPCT (Hindi) उत्तीर्ण होना चाहिए
एमपी पंचायत सचिव भर्ती कब आएगी?
संभावना है कि अगस्त 2026 में इसका भी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, और यह भर्ती MP ESB Calendar में नहीं आएगी
MP TET 2026 बड़ा अपडेट
इस वर्ष नए अभ्यर्थियों के लिए MP TET आयोजित होने की संभावना नहीं है। ऐसा ESB अधिकारी का कहना है,बताया जा रहा है कि फिलहाल केवल विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नए अभ्यर्थियों के लिए पात्रता परीक्षा 2027 में आयोजित हो सकती है।
मप्र ESB Group 2 Sub Group 4 Recruitment Update
Group 2 Sub Group 4 भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर सहमति बन चुकी है।कुछ विभागों द्वारा अतिरिक्त पदों की मांग भी भेजी गई है।
अब MPESB द्वारा अंतिम निर्णय के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
MP Sub Engineer Bharti 2026 क्या अपडेट है।
Sub Engineer भर्ती के लिए विभागों से लगातार पत्राचार जारी है।जैसे ही सभी विभागों से अंतिम स्वीकृति प्राप्त होगी, MPESB द्वारा भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बांकी आप लोग तैयारी चालू रखो
MP ESB Calendar 2026-27 कब आएगा?
अभ्यर्थी MP ESB के नए कैलेंडर का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।हालांकि कई भर्तियों के नोटिफिकेशन कैलेंडर जारी होने से पहले भी जारी किए जा थे है।
मैं तो आपको यही कहूंगा कि Esb Calendar का इंतजार करने से अच्छा है अपनी तैयारी पर फोकस करो।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।







