vacancyxyz

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025: अगस्त में इस तारीख को जारी होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025: अगस्त में इस तारीख को जारी होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025: मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। आज इस लेख में हम आपको आंगनबाड़ी भर्ती 2025 रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025

मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास कार्यालय द्वारा राज्य के 19000 से अधिक पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए थे। 4 जुलाई 2025 तक राज्य में 2,70,000 से अधिक आवेदन फॉर्म इन पदों के लिए प्राप्त हुए हैं। मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन फार्म जमा करने वाली सभी महिलाओं को अब अपने रिजल्ट या फिर यूं कहें की मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत फॉर्म जमा करने वाली महिलाओं का इंतजार कब तक समाप्त होगा। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी की मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन करने वाली महिलाएं कैसे मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगी, चलिए जानते हैं।

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025 Kab Aayegi?

यदि हम मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 रिजल्ट की बात करें तो विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फार्म की अंतिम तिथि के बाद 15 से 20 दिनों में प्राप्त आवेदन की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर मेरिट सूची को जारी कर दिया जाता है। वर्तमान में आ रही खबर के अनुसार विभाग ने परियोजना अधिकारी लेवल तक मेरिट लिस्ट की जांच पूरी कर ली है। अगस्त के पहले सप्ताह में ऑनलाइन पोर्टल पर मेरिट लिस्ट को जारी किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

1 से 7 अगस्त के बीच आयेगा रिजल्ट

जैसा कि अभी हमने आपको बताया विभाग द्वारा अगस्त के पहले सप्ताह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट को जारी किया जा सकता है। इस हिसाब से 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के मध्य आपका रिजल्ट अधिकारीक पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन घर बैठे देख सकेंगे रिजल्ट देखने की प्रक्रिया आगे बताई गई है।

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025 में नाम कैसे देखे?

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकती हैं। मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आगे बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करना होगा।

मेरिट लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
अब इस वेबसाइट पर आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के लिए मेरिट लिस्ट चेक करने का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दीजिए।
एक नए पेज में आपको अपने जिले का चयन करना होगा अलग-अलग जिले के अनुसार आप मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
अब आप अपने आंगनबाड़ी केंद्र को सर्च करके उस केंद्र पर अपने नाम को देख सकते हैं। यदि आपका चयन किया गया है तो यहां आपको अपना नाम प्रदर्शित दिखाई देगा।
इस प्रकार आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या फिर आंगनबाड़ी सहायिका के मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

Important Link

Also Read: MP Anganwadi Karyakarta & Sahayika Merit List 2025: कैसे देखें, कब आएगी और किन्हें मिलेगा मौका?MP Anganwadi Merit List

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top