vacancyxyz

MP Anganwadi Bharti 2025 Dava Aapatti: मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती दावा आपत्ति कैसे करें?

MP Anganwadi Bharti 2025

MP Anganwadi Bharti 2025 Dava Aapatti: मध्य प्रदेश में निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती परीक्षा का मेरिट लिस्ट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही दावा आपत्ति के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP Anganwadi Bharti 2025 Dava Aapatti

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अंतर्गत निकली भर्ती का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। परिणाम के जारी होने के साथ ही बहुत सी महिलाओं को पहला रैंक नहीं मिल पाया है। ऐसे में इन सभी महिलाओं के लिए पोर्टल पर दावा आपत्ति करने का विकल्प उपलब्ध है। जिन भी महिलाओं को लगता है कि उनका नाम पहले स्थान पर आना चाहिए था, वे सभी महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से दावा आपत्ति कर सकती हैं।

MP Anganwadi Bharti 2025 दावा आपत्ति कैसे करें?

दावा आपत्ति करने के लिए आपको चयन पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप ऑनलाइन दावा आपत्ति कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको चयन पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर आपको महिला एवं बाल विकास विभाग वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब यहां सबसे आखिर में दावा आपत्ति का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दीजिए।
  • एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां आपको अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “सेंड ओटीपी” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद, जिसके विरुद्ध आपत्ति करना चाहते हैं, उसका आवेदन क्रमांक और अन्य जानकारी मांगी जाएगी।
  • इसके बाद आपको संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको 250 शब्दों में दावा आपत्ति से संबंधित विवरण दर्ज करना होगा।
  • आखिर में “सबमिट” बटन पर क्लिक करके आप अपनी दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

MP Anganwadi Bharti 2025 Dava Aapatti Important Dates

  • दावा आपत्ति करने की शुरुआत: 7 अगस्त 2025
  • दावा आपत्ति के लिए अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2025

दावा आपत्ति करने के बाद क्या होगा?

जैसे ही आप ऑनलाइन दावा आपत्ति दर्ज करेंगे, तो जिसके विरुद्ध आपने दावा आपत्ति दर्ज की है, उसके आवेदन फार्म एवं अपलोड किए गए दस्तावेज की जांच की जाएगी। अगर आपका दावा सही पाया जाता है, तो जिसका फर्स्ट रैंक आया है उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

MP Anganwadi Bharti 2025 दावा आपत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदन क्रमांक
  • जन्म दिनांक
  • मोबाइल नंबर
  • दावा से संबंधित दस्तावेज

Important Link:

Also Read:MP TET Varg 3 Exam 2025 Form Last Date Extended: अब 26 August तक Online आवेदन करें,  Notification और Apply Link यहां देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top