vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

Ladli Behna Yojana Update: पूर्व सीएम शिवराज जी का बड़ा बयान—₹1500 से ₹3000 बढ़ोतरी पर आया नया अपडेट! अब से 3000 या योजना बंद

Ladli Behna Yojana Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

कई लोग सोचते थे कि लाड़ली बहना योजना चलेगी या नहीं चलेगी? इसी सवाल का जिक्र मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरे मंच से किया।

साल 2023 में Shivraj Singh Chauhan द्वारा शुरू की गई यह योजना लगातार चर्चा में रहती है। अब एक बार फिर शिवराज ने इस योजना पर बयान दिया है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंच से धन्यवाद भी किया है।

Ladli Behna Yojana Update

लाड़ली बहना योजना शुरुआत से अब तक

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई थी। इसकी घोषणा मार्च 2023 में खुद शिवराज सिंह चौहान ने की थी। योजना के फॉर्म भरने के दौरान शिवराज कई जगह खुद मौजूद भी रहे थे।

उस समय वादा किया गया था कि लाड़ली बहनों को ₹1000 प्रतिमाह दिए जाएंगे और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर ₹3000 तक ले जाया जाएगा।

इसका सीधा फायदा बीजेपी को 2023 के विधानसभा चुनाव में मिला—पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की।

क्या योजना बंद होने वाली थी?

2024 के लोकसभा चुनाव तक विपक्ष लगातार यह सवाल उठाता रहा कि क्या लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी?कई बार यह दावा किया गया कि योजना कभी भी रोक दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

2025 में बड़ा अपडेट राशि बढ़कर ₹1500 कर दी गई

साल 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि लाड़ली बहना राशि को जल्द बढ़ाया जाएगा।
नवंबर में दिवाली के बाद से ₹1250 की जगह ₹1500 प्रति माह किस्त देना शुरू कर दिया गया।

इसी के लिए शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया।

शिवराज सिंह चौहान का बयान

मंच से शिवराज ने कहा:

“कई लोग सोचते थे कि अब लाड़ली बहना चलेगी कि नहीं चलेगी।
लेकिन मैं मुख्यमंत्री जी आपको धन्यवाद देता हूं।
लाड़ली बहना चल रही है और हर वचन को पूरा करने की दिशा में आप आगे बढ़ रहे हैं।
मैंने कहा था—1250, 1500 और बढ़ते-बढ़ते 3000 तक पहुंचेगा।
तो 1500 तक पहुंचा दिया है। मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।”

क्यों है लाडली बहना योजना इतनी महत्वपूर्ण?

लाड़ली बहना योजना को शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक माना जाता है।
योजना के बाद लोग उन्हें “लाड़ले भैया” के नाम से भी पुकारने लगे थे।

इसी तर्ज पर कई अन्य राज्यों ने भी ऐसी स्कीम शुरू की।

बयान वायरल सियासत में बढ़ी चर्चाएं

शिवराज का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है कि एक ही मंच से
—मोहन यादव की सराहना,
—योजना जारी रखने का संदेश,
—और राशि बढ़ाने का भरोसा…

कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

लाड़ली बहना योजना पर सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या लाड़ली बहना योजना बंद होने वाली है?

Ans: नहीं। शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा है कि योजना जारी रहेगी और मुख्यमंत्री मोहन यादव इसको आगे बढ़ा रहे हैं।

Q2. अभी लाड़ली बहना योजना में कितनी राशि मिल रही है?

Ans: वर्तमान में लाड़ली बहनों को ₹1500 प्रति माह मिल रहा है।

Q3. क्या लाड़ली बहना योजना की राशि ₹3000 तक बढ़ाई जाएगी?

Ans: हाँ। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह तक ले जाया जाएगा।

Q4. लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कब हुई थी?

Ans: इस योजना की शुरुआत जून 2023 में मध्य प्रदेश में की गई थी।

Q5. लाड़ली बहना योजना किसने शुरू की?

Ans: यह योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी।

Q6. राशि बढ़ाने का फैसला किसने लिया?

Ans: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 किया है।

Q7. क्या लाड़ली बहना योजना का चुनावों में असर हुआ था?

Ans: जी हाँ। 2023 विधानसभा चुनाव में इस योजना का बीजेपी को सीधा फायदा मिला था।

Q8. क्या अन्य राज्यों ने भी ऐसी स्कीमें शुरू की हैं?

Ans: हाँ, लाड़ली बहना मॉडल को देखते हुए कई राज्यों ने महिला सशक्तिकरण की समान योजनाएँ शुरू की हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top