vacancyxyz

Ladli Behna Yojana 28th Kist: लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त कब होगी जारी, इस बार कितने पैसे मिलेंगे?

Ladli Behna Yojana 28th Kist: लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त कब होगी जारी, इस बार कितने पैसे मिलेंगे?

Ladli Behna Yojana 28th Kist: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं को सितंबर के महीने में जारी की जाएगी। इस दौरान महिलाओं को 1250 रुपए की राशि का ही भुगतान किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ladli Behna Yojana 28th Kist

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थी महिलाओं को 27 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाएं 28वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।

इसी के साथ महिलाओं का सवाल है कि मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त में कितने पैसे भेजेगी। क्या इस बार उन्हें फिर से ₹1500 मिलेंगे या फिर पिछली बार की तरह केवल ₹1250 रुपए की राशि का ही भुगतान किया जाएगा?

Ladli Behna Yojana 28th Kist कब आएगी?

सबसे पहले बात करें कि लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं को कब ट्रांसफर की जाएगी।

अगर तारीख की बात की जाए तो मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

Ladli Behna Yojana 28th Kist में कितने पैसे मिलेंगे?

लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त में महिलाओं को ₹1500 का भुगतान किया गया था। इसमें ₹250 महिलाओं को अतिरिक्त बोनस के रूप में रक्षाबंधन त्यौहार पर दिए गए थे और बाकी ₹1250 रुपए रेगुलर किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में डाले गए थे।

  • अब 28वीं किस्त में लाभार्थी महिलाओं को केवल ₹1250 रुपए ही दिए जाएंगे।
  • ₹1500 की राशि का भुगतान दीपावली के बाद भाई दूज के अवसर से शुरू होगा।
  • तब तक लाभार्थी महिलाओं को हर महीने केवल 1250 रुपए की ही राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई बार अपनी जनसभाओं में यह स्पष्ट किया है कि सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 की मासिक सहायता राशि का भुगतान दीपावली के बाद भाई दूज से किया जाएगा।

  • यानी कि सितंबर में महिलाओं को केवल ₹1250 ही मिलेंगे।
  • लेकिन अक्टूबर के बाद दिवाली आने पर यह राशि स्थायी रूप से ₹1500 कर दी जाएगी।

2028 तक मिलेंगे ₹3000

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा है कि लाडली बहना योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 2028 तक ₹3000 प्रति माह कर दिया जाएगा।

  • अभी महिलाओं को ₹1500 महीना दिया जाएगा।
  • इसके बाद हर साल ₹250 की वृद्धि की जाएगी।
  • इस तरह 2028 तक यह राशि ₹3000 प्रति माह हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार महिलाओं से किया गया यह वादा जरूर पूरा करेगी।

Improtant link

Also Read: MP Fasal Bima 2025 List: 10 जिलों में बांटे गए 87% फसल बीमा के पैसे, देवास, मंदसौर, उज्जैन और नीमच सबसे आगे

3 thoughts on “Ladli Behna Yojana 28th Kist: लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त कब होगी जारी, इस बार कितने पैसे मिलेंगे?”

  1. With havin so much written content do you ever run into any problems of plagorism or copyright infringement? My blog has a lot of unique content I’ve either authored myself or outsourced but it seems a lot of it is popping it up all over the internet without my permission. Do you know any solutions to help prevent content from being stolen? I’d definitely appreciate it.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top