vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

Jaipur Development Authority Vacancy 2026 Notification :जयपुर विकास प्राधिकरण नई भर्ती 2026 ताजा अपडेट

Jaipur Development Authority Vacancy 2026
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

Jaipur Development Authority Vacancy 2026:राजस्थान में जयपुर विकास प्राधिकरण नई भर्ती 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। JDA में नई भर्ती की घोषणा हो चुकी है। विज्ञप्ति जल्द आएगी और फॉर्म भी जल्द शुरू होंगे। वर्तमान में विभाग में डेपुटेशन, संविदा और रिटायर कर्मचारियों के भरोसे काम चल रहा है। राजस्थान सरकार को सूचित किया है कि कर्मचारियों की कमी के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है, इसलिए परमानेंट कर्मचारियों की भर्ती जरूरी है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों के लिए सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, ड्राइवर, बाबू जैसे पदों पर भर्ती आने की संभावना है।

Jaipur Development Authority Vacancy 2026 Notification

Jaipur Development Authority पदों की स्थिति

विवरणसंख्या
कुल कैडर स्ट्रेंथ2579
जेडीए सर्विस कर्मचारी220
डेपुटेशन कर्मचारी429
रिटायर कर्मचारी136
संविदा कर्मचारीलगभग 1000
कुल खाली पद1784

मुख्य प्रशासनिक विंग में 1228 में से 957 पद खाली चल रहे हैं।

JDA Bharti 2026 Government Demand Update

राज्य सरकार ने जेडीए का रीजन और कैडर स्ट्रेंथ तो बढ़ा दी है, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए कोई ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इस कारण एक अधिकारी को कई जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे कार्यभार और अधिक बढ़ गया है।

JDA 432 पद भर्ती प्रस्ताव की जानकारी

जयपुर विकास प्राधिकरण ने 432 पदों पर भर्ती के लिए नगरीय विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है।

संभावित पद इस प्रकार हैं:

  • सहायक निरीक्षक
  • वनरक्षक
  • सूचना सहायक
  • आशुलिपिक
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी
  • वाहन चालक

इनमें से 110 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

JDA Contract और Permanent Bharti Process

  • संविदा भर्ती: बिना परीक्षा
  • परमानेंट भर्ती: परीक्षा के माध्यम से

संविदा और परमानेंट दोनों प्रकार से भर्ती की जाएगी। जैसे ही नोटिस जारी होगा, पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

Jaipur Development Authority Recruitment 2026 निष्कर्ष

जयपुर विकास प्राधिकरण में लगभग 2000 पद खाली चल रहे हैं। 28 साल से भर्ती नहीं होने के कारण विभाग पर काम का भारी दबाव है। कर्मचारी लगातार रिटायर हो रहे हैं और जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में सरकार से मांग है कि जेडीए में जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top