CM Kisan Yojana 14th Installment 2026 :मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त मिलने जा रही है और साथ ही सीएम किसान कल्याण योजना की किस्त भी मिलने की संभावना है। 13 मार्च को प्रधानमंत्री की तरफ से किसानों के खाते में ₹2000 की किस्त डाली जाएगी। इसके बाद संभावना है कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सीएम किसान कल्याण योजना की किस्त भी एक हफ्ते के अंदर डाली जाएगी। यानी इस बार किसानों को ₹4000 तक का लाभ मिल सकता है।
CM Kisan Yojana 14th Installment 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तारीख फिक्स हो चुकी है। प्रधानमंत्री की तरफ से 13 मार्च को किस्त डाली जाएगी और किसानों को ₹2000 की किस्त मिलेगी।
मुख्य जानकारी
- 13 मार्च को किस्त डाली जाएगी
- शाम 5:00 बजे का टाइम रखा गया है
- किसानों को ₹2000 की किस्त मिलेगी
किन किसानों को किस्त नहीं मिलेगी
इस बार कुछ किसानों को किस्त नहीं मिलेगी क्योंकि उनके आधार सीडिंग नहीं है। आधार सीडिंग यानी बैंक खाते से आधार जुड़ा होना जरूरी है।
मुख्य कारण
- 18,87,000 किसान ऐसे हैं जिनको किस्त नहीं मिलेगी
- आधार सीडिंग नहीं है
- बैंक खाते से आधार जुड़ा नहीं है
सीएम किसान कल्याण योजना की किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के बाद मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सीएम किसान कल्याण योजना की किस्त भी डाली जा सकती है। संभावना है कि 13 मार्च के बाद एक हफ्ते के अंदर किसानों को यह किस्त मिल सकती है।
संभावित तारीखें
- 14 मार्च
- 15 मार्च
- 16 मार्च
- 17 मार्च
- 18 मार्च
- 19 मार्च
- 20 मार्च
इस बार किसानों को कितना पैसा मिलेगा
अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और सीएम किसान कल्याण योजना दोनों की किस्त मिलती है तो किसानों को डबल तोहफा मिलेगा।
| योजना | मिलने वाली राशि |
|---|---|
| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | ₹2000 |
| सीएम किसान कल्याण योजना | ₹2000 |
| कुल संभावित राशि | ₹4000 |
अगर पिछली किस्त अटकी हुई है तो किसानों को ज्यादा पैसा भी मिल सकता है।
- पिछली पीएम किसान किस्त अटकी है तो ₹6000 तक मिल सकते हैं
- अगर सीएम की किस्त भी अटकी है तो ₹8000 तक मिल सकते हैं
किसान आईडी जरूरी
अब किसान आईडी बनवाना जरूरी हो जाएगा। यह लास्ट किस्त हो सकती है बगैर किसान आईडी के। इसके बाद किसानों से जुड़े लाभ के लिए किसान आईडी जरूरी कर दी जाएगी।
जरूरी बातें
- किसान आईडी बनवाना मस्ट हो जाएगा
- बिना किसान आईडी के आगे किस्त नहीं मिलेगी
- अभी मौका मिले तो तुरंत बनवा लीजिए
- बाद में भीड़ ज्यादा हो जाएगी
- सर्वर डाउन भी होने लग जाएगा
- सीएससी सेंटर में भीड़ लग जाएगी
लाडली बहना योजना की किस्त
13 मार्च को मध्य प्रदेश की बहनों के लिए भी खुशखबरी है। लाडली बहना योजना की किस्त भी 13 मार्च को डाली जानी है।
13 मार्च को मिलने वाली किस्तें
- लाडली बहना योजना की किस्त
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त
किसानों के लिए बड़ी अपडेट
बहुत सारे किसान कह रहे थे कि सीएम किसान कल्याण योजना बंद हो गई है लेकिन ऐसा नहीं है। योजना बंद नहीं हुई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के बाद मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से भी किस्त आने की संभावना है।
मार्च महीना 2026 किसानों के लिए खुशियों भरा हो सकता है क्योंकि इस महीने किसानों को डबल तोहफा मिलने की संभावना है।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।






