vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

UP Home Guard Vacancy 2025 New: 41424 पदों पर भर्ती शुरू, योग्यता, सिलेबस, जिलेवार पद और आवेदन तिथि देखें

UP Home Guard Vacancy 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

दोस्तों उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है UP Home Guard Vacancy 2025 में 41424 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी । UP Home Guard Vacancy 2025 नई भर्ती, कुल पद 41424 यानी 41000 से ज्यादा पद उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के देखने को मिले हैं। UP Home Guard Bharti 2025 की में आवेदन करने के लिए आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया सारी जानकारी नीचे देखें।

UP Home Guard Vacancy 2025

जानकारीविवरण
कुल पद41424
योग्यता10वीं पास
आवेदन प्रारंभ18 नवंबर
अंतिम तिथि17 दिसंबर
परीक्षा पैटर्नकेवल 100 प्रश्न GS
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता
वेतनकरीब 25,000–28,000 प्रतिमाह
Official websitehttps://homeguard.up.gov.in/

जिलावार जानकारी

आगरा में कुल 1232 वैकेंसीज हैं। फिरोजाबाद में 484 और मैनपुरी में 383। इसी तरह पूरे 75 जिलों की जानकारी उपलब्ध है और कुल 41,000 से अधिक पद हैं। इसलिए विद्यार्थी अपने जिले की UP Home Guard District Wise Vacancy जरूर देख लें।

वेतन संबंधी जानकारी

फिलहाल आप समझिए कि ₹600 पर डे इनका ड्यूटी का जो भत्ता है वो रहेगा। लेकिन केवल इतना नहीं कि 600 × 30 = 18000 मिलेगा। बाकी सुविधाओं को मिलाकर करीब 25,000 से 28,000 के आसपास इनकी सैलरी बनती है। ये कांस्टेबल के बराबर आस-पास ही होती है।

आवेदन प्रक्रिया

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। 18 नवंबर से फॉर्म भरना स्टार्ट हो चुके हैं और 17 दिसंबर इसकी लास्ट डेट रहेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, EWS, OBC के लिए 400 और बाकी के लिए 300 है।
जो विद्यार्थी आवेदन करना चाह रहे हैं, उन्हें UP Home Guard Online Form 2025 भरने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए।

योग्यता

  • शारीरिक मानसिक दोष से युक्त तथा दिव्यांग व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।
  • क्वालिफिकेशन सिर्फ 10वीं पास मांगी जाती है।
  • NCC वालों को C के लिए 3 नंबर, B वालों को 2 नंबर और A वालों को 1 नंबर मिलेगा।
  • स्काउट गाइड प्रमाण पत्र वालों को 1 नंबर और मिलेगा।

आयु सीमा

मिनिमम 18 वर्ष और मैक्सिमम 30 वर्ष।
कैटेगरी वाइज रिलैक्सेशन सभी को मिलेगा।

UP Home Guard Vacancy 2025 Latest Syllabus & Exam Pattern

परीक्षा पैटर्न

  • एक ही लिखित परीक्षा होगी।
  • 100 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे।
  • केवल सामान्य ज्ञान।
  • यह पूरा सिलेबस UP Home Guard Syllabus 2025 के अंतर्गत आता है।

लिखित परीक्षा में शामिल विषय

  • सामान्य ज्ञान
  • विज्ञान
  • इतिहास
  • संविधान
  • अर्थव्यवस्था
  • संस्कृति
  • संसाधन
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा
  • यूपी की संस्कृति
  • सामाजिक प्रथाएं
  • यूपी में आयोजित प्रमुख मेले
  • यूपी का पूरा जीके
  • करंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन
  • पुरस्कार और सम्मान
  • कोई मैथ्स, रिजनिंग, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर नहीं पूछा जाएगा

शारीरिक मानक (Physical Standards Table)

श्रेणीहाइट (पुरुष)हाइट (महिला)छाती (पुरुष)वजन (महिला)
सामान्य/OBC/SC168 सेमी152 सेमी79-84 सेमी40 किलो
ST160 सेमी147 सेमी79-84 सेमी40 किलो

दौड़ (Running Test)

  • पुरुष: 4.8 किमी – 28 मिनट
  • महिला: 2.4 किमी – 16 मिनट

UP Home Guard Vacancy 2025 Tips

जैसे ही एग्जाम डेट का ऑफिशियल अपडेट आएगा, जानकारी दी जाएगी। फिलहाल फॉर्म भरना शुरू है, सिलेबस पता है, तो तैयारी शुरू कर दीजिए। फॉर्म भरना जितना जरूरी उससे कहीं ज्यादा जरूरी हैं आपका सिलेक्शन।

FAQ – UP Home Guard Vacancy 2025

प्रश्न 1: UP Home Guard Vacancy 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 41424 पद निकाले गए हैं।

प्रश्न 2: UP Home Guard Bharti 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर: आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो चुके हैं।

प्रश्न 3: UP Home Guard Online Form 2025 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है।

प्रश्न 4: UP Home Guard Vacancy के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।

प्रश्न 5: UP Home Guard Syllabus 2025 में कौन-कौन से विषय आते हैं?
उत्तर: इस परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, संविधान, अर्थव्यवस्था, यूपी जीके, करंट अफेयर्स और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टॉपिक शामिल होते हैं।

प्रश्न 6: UP Home Guard District Wise Vacancy कैसे देख सकते हैं?
उत्तर: जिलावार लिस्ट में सभी 75 जिलों के पद दिए गए हैं, जैसे आगरा में 1232, फिरोजाबाद में 484 और मैनपुरी में 383 पद।

प्रश्न 7: UP Home Guard की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर: प्रति दिन 600 रुपये के भत्ते सहित कुल सैलरी लगभग 25,000 से 28,000 रुपये तक बनती है।

प्रश्न 8: UP Home Guard के लिए आयु सीमा कितनी है?
उत्तर: आयु 18 से 30 वर्ष है, साथ ही कैटेगरी के अनुसार छूट भी मिलती है।

प्रश्न 9: शारीरिक मानक क्या हैं?
उत्तर: पुरुषों के लिए हाइट 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी। SC/ST में पुरुषों के लिए 160 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी।

प्रश्न 10: UP Home Guard में दौड़ कितनी होती है?
उत्तर: पुरुषों को 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top