MP Anganwadi Bharti 2025 Documents Verification: मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती के अंतर्गत फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं का चयन होने वाला है उन महिलाओं को सबसे पहले अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने होंगे, तो आज इस लेख में हम जानेंगे कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होंगे और आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाना है।
MP Anganwadi Bharti 2025 Documents Verification
मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है केवल कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर महिलाओं का चयन किया जाएगा। यानी कि यह भर्ती पूरी तरीके से मेरिट बेस पर निकाली गई है। 7 जुलाई इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म जमा की अंतिम तिथि निर्धारण थी जिसके चलते राज्य में करीब 3 लाख से अधिक महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जमा किया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पहले इस भर्ती के अंतर्गत महिलाओं की केंद्र वार अंतिम सूची जारी की थी। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम शामिल था उन महिलाओं को दावा आपत्ति करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया था। इसके बाद दावा आपत्ति के निराकरण प्रक्रिया चल रही है। लेकिन विभाग ने अब जिन केंद्रों पर दावा आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी, उन केंद्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया है। जिसे आप चयन पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।
MP Anganwadi Bharti 2025 Final Merit list
अगर आपने MP Anganwadi Bharti 2025 के अंतर्गत जारी की गई फाइनल मेरिट लिस्ट में अपना नाम नहीं देखा है, तो आप नीचे दिए गए विकल्प का उपयोग करके स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया का पालन करके फाइनल मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। जिन महिलाओं का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में आएगा केवल वहीं महिलाएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकती हैं और इन्हीं महिलाओं का चयन एवं नियुक्ति की जाएगी।
- फाइनल मेरिट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको चयन पोर्टल पर जाना होगा।
- पोर्टल पर आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों ही पदों पर फाइनल मेरिट लिस्ट देखने का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपको अपने संभाग, जिला, परियोजना, आंगनबाड़ी केंद्र एवं ग्राम पंचायत का चयन करना है और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके आंगनबाड़ी केंद्र की फाइनल मेरिट लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में जिस महिला का नाम होगा केवल उसी महिला का चयन किया जाएगा।
MP Anganwadi Bharti 2025 Documents Verification List
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपके पास आवेदन फार्म जमा करते समय दर्ज किए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज इस प्रकार है
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- शैक्षणिक दस्तावेज जैसे की 10वीं की मार्कशीट,12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- वोटर कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि अटैक किया गया है तो)
- बीपीएल राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा?
फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद सभी महिलाओं के मन में एक सवाल है कि MP Anganwadi Bharti 2025 के अंतर्गत चयनित महिला का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब किया जाएगा, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विभाग द्वारा अभी दावा आपत्ति प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आपके परियोजना अधिकारी द्वारा चयनित महिला को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जिसकी सूचना आपको परियोजना अधिकारी द्वारा फोन कॉल के माध्यम से दी जा सकती है।
Important Link
- MP Anganwadi Bharti 2025 Final Merit List: Click Here
- Official Website: Click Here