vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP Pratibha Kiran Yojana 2025: मध्य प्रदेश की बेटियों को मिलेगी ₹5000 स्कॉलरशिप, ऐसे करे आवेदन

MP Pratibha Kiran Yojana 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

MP Pratibha Kiran Yojana 2025: दोस्तो, अगर आप MP की रहने वाली हैं और 12वीं पास कर चुकी हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! मध्य प्रदेश सरकार ने MP Pratibha Kiran Yojana 2025 की शुरुआत की जिसमे बेटियों को ₹5000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। MP Pratibha Kiran Scolarship Yojana 2025  खासतौर पर शहरी क्षेत्र की गरीब छात्राओं के लिए है, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहती हैं, तो देर मत कीजिए और जल्दी से आवेदन कर दीजिए। आइए जानते हैं  MP Pratibha Kiran Yojana 2025 बारे में विस्तार से

MP Pratibha Kiran Yojana 2025

अगर आप मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में रहती हैं और गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आती हैं, तो MP सरकार आपको हर महीने ₹500 की आर्थिक मदद देगी। यह राशि 10 महीने तक दी जाएगी, यानी कुल मिलाकर ₹5000 तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। इससे आप अपनी कॉलेज की पढ़ाई आसानी से कर सकती हैं और बिना किसी आर्थिक दिक्कत के अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।

MP Pratibha Kiran Yojana 2025 Eligibility

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा

  • MP की शहरी क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आने वाली छात्रा होनी चाहिए।
  • किसी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लिया हो।

अगर आप इन शर्तों को पूरा करती हैं, तो MP Pratibha Kiran Yojana 2025 में आवेदन कर सकती हैं और ₹5000 तक की स्कॉलरशिप पा सकती हैं।

MP Pratibha Kiran Yojana 2025 Application Process

दोस्तो, इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आप घर बैठे ही सरकारी पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

  • सबसे पहले MP Pratibha Kiran Scolarship Yojana 2025 पोर्टल पर जाएं।
  • “प्रतिभा किरण योजना” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए आवेदन (New Registration) पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि)।
  • फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें और सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद रसीद डाउनलोड करें।

आवेदन की आखिरी तारीख कब है?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो फरवरी 2025 से पहले आवेदन कर दें। इसके बाद पोर्टल बंद हो सकता है।

MP Pratibha Kiran Yojana 2025 Documents List

दोस्तो, आवेदन करने से पहले इन जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर लें

  • 12वीं की मार्कशीट (60% से अधिक अंक होने चाहिए)।
  • आधार कार्ड (पहचान प्रमाण के लिए)।
  • BPL राशन कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण)।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (MP का निवासी होने का प्रमाण)।
  • कॉलेज का एडमिशन लेटर (उच्च शिक्षा में दाखिले का सबूत)।

सरकार का मकसद गरीब और होनहार छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। आर्थिक तंगी की वजह से कई लड़कियां अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं, लेकिन इस योजना के तहत मासिक आर्थिक सहायता मिलने से उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। अगर आप 12वीं पास छात्रा हैं और MP के शहरी क्षेत्र में रहती हैं, तो इस योजना का फायदा उठाना न भूलें। ₹5000 की स्कॉलरशिप आपकी पढ़ाई में काफी मदद कर सकती है।

Also Read:- MP Board Admit Card 2025:  एमपी बोर्ड 10वी और 12वी का एडमिट कार्ड जारी तुरंत यहाँ से करें डाउनलोड

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Scroll to Top