vacancyxyz

XYZ Vacancy- MP New Govt Job,All India Govt job, Upcoming Govt job. vacancyxyz.com

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

All India No.1 Job Portal Site

WWW.VACANCYXYZ.COM

MP Local Fund Audit Vacancy 2026 New: मध्यप्रदेश में 8वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास के लिए 20 पदों पर भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

MP Local Fund Audit Vacancy 2026,मध्यप्रदेश शासन के स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत सहायक संपरीक्षक, सहायक ग्रेड-3, संविदा सहायक ग्रेड-3 तथा भृत्य के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में कुल 20 रिक्त पद जारी किए गए हैं। सभी योग्य उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय तक जमा करनी होगी, बाकी की जानकारी नीचे दी गई है

MP Local Fund Audit Recruitment 2026

मध्यप्रदेश स्थानीय निधि संपरीक्षा भर्ती

MP Local Fund Audit Vacancy 2026

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन जारी होने की तारीख: 10 नवंबर 2026
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 नवंबर 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 09 दिसंबर 2026

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम निर्धारित उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम निर्धारित उम्र: 45 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के SC/ST/OBC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

  • सहायक संपरीक्षा: मान्यता प्राप्त संस्थान से कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी होना आवश्यक है।
  • सहायक ग्रेड-3 एवं संविदा सहायक ग्रेड-3: इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है।
  • भृत्य (चपरासी): आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम आठवीं कक्षा पास होना जरूरी है।

अन्य अनिवार्य शर्तें:

  • आवेदक मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास जिला चिकित्सालय द्वारा जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

पदों का विवरण (Vacancy Details)

मध्यप्रदेश स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग ने विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग श्रेणियों में पद निर्धारित किए हैं।

पद नामकुल पदअंतिम तिथि
सहायक संपरीक्षा1328/12/2026
सहायक ग्रेड-30229/12/2026
सहायक ग्रेड-3 (संविदा)0129/12/2026
भृत्य (चपरासी)0429/12/2026
कुल रिक्तियां20—

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

  1. सबसे पहले विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं।
  2. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  3. ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी प्राप्त कर लें।
  4. आवेदन पत्र के साथ जरूरी प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज संलग्न करें।
  5. तैयार आवेदन को स्वयं कार्यालय में जमा करें अथवा डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजें।
  6. आवेदन की अंतिम तारीख 09 दिसंबर 2026 है, इसलिए इससे पहले आवेदन कार्यालय तक पहुंच जाना चाहिए।

आवेदन भेजने का पता:

संचालक, संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा मध्यप्रदेश, प्रकोष्ठ भोपाल, सतपुड़ा भवन, खंड-ग, द्वितीय तल।

वेतनमान (Salary Details)

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार निम्न वेतनमान दिया जाएगा:

  • सहायक संपरीक्षा: ₹25,300 से ₹80,500 प्रतिमाह।
  • सहायक ग्रेड-3: ₹19,500 से ₹62,000 प्रतिमाह।
  • भृत्य (चपरासी): ₹15,500 से ₹49,000 प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Yash Patel है। मैं VacancyXYZ का Founder & Content Writer हूँ। पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में प्रकाशित कर रहा हूँ।

मेरा उद्देश्य उम्मीदवारों तक भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान और स्पष्ट तरीके से पहुंचाना है। भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करते समय संबंधित विभाग की Official Notification और Website को प्राथमिक स्रोत माना जाता है। किसी Notification में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाता है।

VacancyXYZ किसी सरकारी विभाग की official website नहीं है। उम्मीदवारों को आवेदन या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की official Notification जरूर पढ़नी चाहिए।

Yash Patel द्वारा प्रकाशित सभी लेख और भर्ती अपडेट देखें।
📚 My Published Articles

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top