मध्य प्रदेश में कंप्यूटर अभ्यर्थियों के लिए MP Police ASI LDC & Steno Recruitment 2026 भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सूबेदार (स्टेनो) एवं सहायक उपनिरीक्षक (ASI LDC) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से किया जाएगा।
इस भर्ती में कुल 655 पद शामिल किए गए हैं। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे कंप्यूटर अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है।
MP Police ASI LDC & Steno Recruitment 2026 New
MP Police ASI Bharti 2026 Short Details
MP Police Ldc & Steno Vacancy 2026 Full Update
Table of Contents
MP Police ASI LDC एवं स्टेनो भर्ती 2026 पदों का Details

- सूबेदार (शीघ्र लेखक/स्टेनो) – 135 पद
- सहायक उपनिरीक्षक (ASI LDC) – 520 पद
कुल मिलाकर 655 पदों पर भर्ती जल्द आपको ESB की ऑफिसियल वेबसाइट में देखने को मिलने वाली है, सभी लोग इसका फॉर्म भर सकते हैं।
ASI स्टेनो या ASI LDC ? इन दोनों में भर्ती किसकी होगी
कई अभ्यर्थियों के बीच यह भ्रम है कि भर्ती ASI स्टेनो की है या ASI LDC की।उपलब्ध भर्ती नियमों और पूर्व भर्ती अधिसूचना के अनुसार—
- 135 पद सूबेदार (स्टेनो/शीघ्र लेखक) के हैं।
- 520 पद सहायक उपनिरीक्षक (ASI LDC/मिनिस्ट्रियल) के हैं।
यानी 520 पद ASI LDC के हैं, ASI स्टेनो के नहीं। अब समझ गए होंगे न।
भर्ती किस माध्यम से होगी?
आप सभी को पता होगा कि नया पुलिस भर्ती बोर्ड गठन होने वाला था, लेकिन पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। इसलिए यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा ही पूरी करायी जाएगी।
क्या इस बार होगी नेगेटिव मार्किंग?
इस भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव माइनस मार्किंग को माना जा रहा है।हालांकि परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा , लेकिन ESB की नई व्यवस्था के अनुसार इस बार नेगेटिव मार्किंग लागू हो जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता Qualification
सूबेदार (स्टेनो) पद के लिए
इसमें पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है
- 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड आना चाहिए।
- CPCT (हिंदी टाइपिंग सहित) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA, PGDCA, COPA आदि) आपका पूरा होना चाहिए।
ASI LDC पद के लिए
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास होना चाहिए—
- 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए
- CPCT (हिंदी टाइपिंग सहित) आना चाहिए
- एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA, PGDCA, COPA आदि) होना चाहिए
कुछ कंप्यूटर संबंधी उच्च तकनीकी डिग्रीधारकों को अलग से कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन B.Sc Computer Science, B.Com Computer Application या B.A Computer के अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा आवश्यक होगा
आयु सीमा Age Limit
- सामान्य वर्ग – 18 से 33 वर्ष
- SC, ST एवं OBC वर्ग – 18 से 38 वर्ष
वेतनमान
सूबेदार (स्टेनो)
- ₹36,200
सहायक उपनिरीक्षक (ASI LDC)
- ₹19,500 से ₹62,000 तक होगी
परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 100
- परीक्षा अवधि – 2 घंटे
मुख्य विषय—
- सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान – 40 अंक
- बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि – 30 अंक
- विज्ञान एवं सरल अंकगणित – 30 अंक
इस बार परीक्षा में माइनस मार्किंग 0.25 होगी।
स्किल टेस्ट कैसे होगा ?
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- स्टेनो पद के लिए शॉर्टहैंड टेस्ट होगा
- ASI LDC के लिए हिंदी टाइपिंग/CPCT आधारित टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा दोनों के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक मापदंड
दोनों पदों के लिए—
- पुरुष – 162 सेमी ऊंचाई
- महिला – 152 सेमी ऊंचाई
सीना मापदंड लागू नहीं रहेगा।
नोटिफिकेशन कब आएगा?
अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पहले पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी , उसके बाद ASI LDC एवं स्टेनो भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
संभावित परीक्षा तिथि
भर्ती परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित हो सकती है बांकी की जानकारी ऑफिशियल Notification से ही मिल पाएगी।

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।







