vacancyxyz

MP Police Driver Vacancy 2026: Driver License कब तक बना होना चाहिए? | HMV, LMV, MMV Full Details

MP Police Driver Vacancy 2026: Driver License कब तक बना होना चाहिए? | HMV, LMV, MMV Full Details
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Youtube Channel Join Now

पुलिस मुख्यालय से MP Police Driver Vacancy 2026 की नई अपडेट 1000 पदों पर आ चुकी है और कैबिनेट को मंजरी भी मिल गई है,यह भर्ती लगभग 10 साल बाद देखने को मिल रही है,अभ्यर्थियों को लाइसेंस को लेकर काफी डाउट है। इस आर्टिकल में लाइसेंस, आयु सीमा, योग्यता, एक्सपीरियंस क्या होगा, पूरी जानकारी देने वाला हूं।

MP Police Driver Vacancy 2026 Full Details

MP Police Chalak (Driver) Licence को लेकर बिग अपडेट 2026

MP Police Driver Vacancy 2026 Update

मध्य प्रदेश में 9662 पुलिस जवान भर्ती को मंजूरी कैबिनेट से मिल चुकी है। परीक्षा ESB द्वारा कराई जाएगी। इसमें आरक्षक चालक के लगभग 1000 पद शामिल हुए है। चालक पद की पिछली भर्ती 2016 में देखने को मिली थी। यह भर्ती आपको अगले महीने में देखने को मिल जाएगी।

एमपी पुलिस आरक्षक ड्राइवर पिछली भर्ती में कितने पद थे?

MP Police Driver 2016 की भर्ती में बहुत सारे पद शामिल थे। इनमें आरक्षक चालक के 992 पद थे। इसके साथ अन्य ट्रेड और जीडी के भी पद शामिल किए गए थे।

आयु सीमा Age Limit

हालांकि अभी नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। पिछली भर्ती के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए थी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 33 वर्ष तक आयु सीमा का प्रावधान था। इस बार लंबे समय बाद भर्ती आ रही है, इसलिए आयु सीमा में बदलाव किया जाएगा। अंतिम जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चल पाएगा।

शैक्षणिक योग्यता Qualification

MP Police Constable चालक पद के लिए अभ्यर्थी का 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना है। इसके अतिरिक्त मध्य वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।

कौन सा ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए ?

पिछली भर्ती में मध्य वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया था। जिन अभ्यर्थियों के पास Transport यानी HMV लाइसेंस है, वे इस आधार पर पात्र माने जा सकते हैं। हालांकि इस बार लंबे समय बाद भर्ती आ रही है, इसलिए नए नोटिफिकेशन में बदलाव भी हो सकते है। तो अगर आपको गाड़ी चलाना आता है तो ड्राइविंग लाइसेंस सभी बनवा के रख लो।

लाइसेंस कब तक का बना होना चाहिए?

यदि आवेदन प्रक्रिया अगले महीने अगस्त और सितंबर से शुरू होती है और लगभग 30 दिन तक आवेदन लिए जाते हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी के पास HMV लाइसेंस बना होना चाहिए

क्या एक्सपीरियंस जरूरी है?

पिछली भर्ती के नोटिफिकेशन में किसी भी प्रकार के एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं थी। जब तक नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है कि इस भर्ती में भी एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया Selection Process

मप्र आरक्षक चालक भर्ती में चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाता है। इस बार भर्ती में यदि कोई बदलाव होगा तो उसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन कर दी जाएगी,10 साल में बहुत बदलाव हो सकते है।

अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए

अन्य राज्यों के अभ्यर्थी केवल जनरल कैटेगरी में ही केवल आवेदन कर सकते हैं। जबकि ज्यादा से ज्यादा पद मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए रहेंगे।

MP Police Driver Vacancy 2026: Driver License कब तक बना होना चाहिए? | HMV, LMV, MMV Full Details

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top