vacancyxyz

SSC GD Recruitment 2026: CRPF, BSF समेत अर्धसैनिक बलों में 93000 से अधिक पद खाली

SSC GD Recruitment 2026: CRPF, BSF समेत अर्धसैनिक बलों में 93000 से अधिक पद खाली

SSC GD Recruitment 2026:एसएससी जीडी 2026 भर्ती को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्यसभा में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत विभिन्न अर्धसैनिक बलों में 93000 से अधिक पद खाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुल 93124 रिक्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में मौजूद हैं। इनमें सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल शामिल हैं। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि SSC GD Constable 2026 के अगले भर्ती नोटिफिकेशन में पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

SSC GD Vacancy 2026 Latest News

राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2026 तक विभिन्न सुरक्षा बलों में कुल 93124 से अधिक पद रिक्त हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी है।

इन बलों में सबसे अधिक रिक्तियां उन बलों में हैं जो सीधे तौर पर सीमाओं की रक्षा और उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात हैं।

SSC GD Vacancy 2026 Force Wise Vacancy

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग सुरक्षा बलों में पद खाली हैं।

Force NameVacant Post
CISF28342
CRPF27400
BSF14531
ITBP1233
SSB6784
Assam Rifles3749

इन सभी सुरक्षा बलों में कुल मिलाकर लगभग 93124 से अधिक पद रिक्त बताए गए हैं।

SSC GD Recruitment 2026 Vacancy Increase

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि SSC GD Constable Recruitment 2026 में पदों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ वैकेंसी 2026 में और कुछ 2027 में जुड़कर आ सकती हैं।

पिछली भर्ती की तरह इस बार भी कुल वैकेंसी लगभग 45000 तक जा सकती हैं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

SSC GD Vacancy खाली होने के कारण

सुरक्षा बलों में रिक्तियां होने के कई कारण बताए गए हैं।

  • नियमित रिटायरमेंट
  • स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
  • सेवा के दौरान मृत्यु
  • इस्तीफा या त्यागपत्र
  • नई बटालियन का गठन

इन कारणों की वजह से समय-समय पर बड़ी संख्या में पद खाली हो जाते हैं।

SSC GD Recruitment Process Update

सरकार ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए संबंधित बलों, एसएससी और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में भर्ती प्रक्रिया की गति तेज की गई है और रोजगार मेला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले SSC GD Constable Notification 2026 में पदों की संख्या पहले से अधिक हो सकती है।

SSC GD Exam Date 2026 Update

फिलहाल एसएससी जीडी 2026 की एग्जाम डेट जारी नहीं हुई है। जैसे ही एग्जाम डेट से जुड़ी कोई नई जानकारी आएगी, उसी के अनुसार आगे की अपडेट जारी की जाएगी।

यदि कुल रिक्तियों के आंकड़ों को देखा जाए तो आने वाली SSC GD Vacancy 2026 में उम्मीदवारों के लिए बड़ी संख्या में पद आने की संभावना बन रही है।

SSC GD Recruitment 2026: CRPF, BSF समेत अर्धसैनिक बलों में 93000 से अधिक पद खाली

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम Yash Patel है और में पिछले 4 सालो से आपको सही जानकारी दे रहा हूं,Vacancy Xyz का Owner भी हूं, और Writers भी हूं, मैं इस साइट में Job, News,Tech, Finance और Auto मोबाइल की जानकारी देता हूं,जिसका Educational and Awareness Purpose है।

Scroll to Top